{"_id":"5c47e495bdec2208b000ee28","slug":"disha-vakani-aka-daya-ben-not-come-back-in-taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'तारक मेहता...' में अब नहीं होगी 'दयाबेन' की वापसी, इस वजह से लेना पड़ा शो छोड़ने का फैसला","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'तारक मेहता...' में अब नहीं होगी 'दयाबेन' की वापसी, इस वजह से लेना पड़ा शो छोड़ने का फैसला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 23 Jan 2019 09:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
dayaben
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के फैंस के लिए बुरी खबर है। अब आने वाले एपिसोड में आप टप्पू के पापा और दया बेन के बीच नोकझोक नहीं देख पाएंगे। दरअसल दिशा वकानी (Disha Vakani) उर्फ दयाबेन (Daya Ben) ने शो में वापसी नहीं करने का मन बना लिया है।
2 of 5
dayaben
पिछले दिनों खबर आई थी कि दिशा जल्द ही शो में वापसी करने जा रही हैं। दिशा ने शो में वापसी करने के लिए कई बड़ी शर्ते मेकर्स के सामने रखी थी लेकिन अब सामने आ रही खबर के मुताबिक एक्ट्रेस ने शो को छोड़ने का फैसला कर लिया है। दिशा पिछले 1 साल से ज्यादा समय से मेटरनिटी लीव पर हैं।
3 of 5
Disha Vakani
दिशा के शो छोड़ने के पीछे 2 बड़े कारण बताए जा रहे हैं। पहला ये कि दिशा वकानी इस सीरियल में दोबारा वापसी के लिए ज्यादा फीस चाह रही हैं। जो शायद मेकर्स को मंजूर नहीं है। वहीं दूसरे कयास ये लगाए जा रहे हैं कि वह अपने बच्चे का देखभाल करना चाहतीं हैं, जिसके कारण वह शो में दोबारा आने के लिए मानसिक रुप से तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Disha Vakani
मैटरनिटी लीव पर जाने से पहले दिशा हर एपिसोड का 1.25 लाख चार्ज करती थीं लेकिन, बाद में दिशा ने 1.50 लाख रुपए की मांग की। इसके अलावा वह किसी भी सिचुएशन में शाम 6 बजे से ज्यादा काम नहीं करेंगी। दिशा दोपहर 11 से शाम को 6 बजे तक की शिफ्ट में काम करेंगी। इतना ही नहीं दिशा महीने में 15 दिन ही काम करेंगी जबकि दूसरे एक्टर्स 22-25 दिन काम कर रहे हैं। शायद मेकर्स दिशा की इस मांग से सहमत नहीं थे।
विज्ञापन
5 of 5
Disha Vakani
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को 10 साल पूरे हो चुके हैं। जुलाई 2008 से शुरू हुआ ये सीरियल टीवी की हिस्ट्री में सबसे लंबा चलने वाला पांचवा शो है। इस शो के अबतक करीब ढाई हजार से ज्यादा एपिसोड टेलिकास्ट हो चुके हैं। बता दें कि दिशा के पति मयूर पाडिया मुंबई बेस्ड चार्टर्ड अकाउटेंट हैं। उनकी शादी 24 नवंबर 2015 को हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।