Bigg Boss 11 के कंटेस्टेंट्स को अर्शी खान ने दी पार्टी, जानिए क्यों नहीं पहुंची शिल्पा?
जी हां, बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे एक ही बिल्डिंग में रहने के बावजूद भी अर्शी खान की पार्टी में नहीं पहुंची। खबर है कि अर्शी की तरफ से बिग बॉस के लगभग सभी घरवालों को इंविटेशन दिया गया था। लेकिन सोचने वाली बात है कि शिल्पा और अर्शी के बीच की लड़ाई घर से बाहर आकर भी खत्म नहीं हुई है।
A post shared by arshi khan (@arshi__begum) on
बता दें कि शिल्पा और अर्शी घर में ढाई महीने से ज्यादा मां-बेटी का रिश्ता लेकर चले थे। अर्शी ने शिल्पा को मां का दर्जा दिया हुआ था लेकिन ये रिश्ता देखते ही देखते ऐसा टूटा कि जुड़ने का नाम ही नहीं ले रहा है। शिल्पा का कहना है कि उनकी सोच और स्टेंडर्ड से अर्शी बहुत ही अलग हैं। बता दें कि हिना खान भी इस पार्टी में नहीं पहुंची।
लेकिन पार्टी में अर्शी खान, विकास गुप्ता, प्रियांक शर्मा और आकाश डडलानी ने जमकर मस्ती की। पार्टी के जरिए एक बार फिर से लगभग सभी कंटेस्टेट एक छत के नीचे इकट्ठे हुए। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए अर्शी ने कहा कि उन्होंने सभी को पार्टी का न्यौता भेजा था। मगर अब सबके ऊपर है कि वो आना चाहते हैं या नहीं।
इस पार्टी के दौरान विकास और ज्योति कुमारी की भी मुलाकात हुई और ज्योति से मिलने बाद विकास सातवें आसमां पर थे। बिग बॉस के घर के अंदर विकास ज्योति के साथ बेहतर बॉन्डिंग शेयर करते थे। यहां तक कि उन्होंने अपनी प्राइज मनी (6 लाख) का आधा हिस्सा भी ज्योति को देने का फैसला किया था।