'बिग बॉस 11' में लग्जरी बजट टास्क के तहत घर के कंटेस्टेंट्स को अपने करीबियोंं से मिलने का मौका मिला। इसी के तहत हिना खान के ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल बिग बॉस के घर आए और मुलाकात की। रॉकी के घर में एंट्री करते ही हिना खान फूट-फूटकर रोने लगती हैं। जिसके बाद घर के अंदर शिल्पा शिंदे उनका मजाक बनाती हुई दिखी।
Bigg Boss 11: ब्वॉयफ्रेंड को देखकर फूट-फूटकर रोई हिना, शिल्पा शिंदे ने ऐसे उड़ाया मजाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब रॉकी और हिना आपस में मिल रहे थे तो उस वक्त शिल्पा, विकास को देखकर मुंह बनाती हुई दिखीं। हिना की नकल करते हुए शिल्पा कहती हैं 'आई वॉन्ट टू स्टे हियर... अभी ये चिल्लाएगी चुप कर शिल्पा शिंदे तुझे इमोशंस का नहीं पता।'
Is this the most respected and sensible women of @BiggBoss? This is not funny! Will @BeingSalmanKhan take the coass of Shilpa Shinde!
pic.twitter.com/8wchHFQWF1
कमेंट करते हुए शिल्पा ने कहा, 'कैसे लोग इतना रो लेते हैं।' शिल्पा खूब हंस रही थीं। उन्होंने हिना खान की तरह जमकर रोने का ड्रामा किया। बता दें, शिल्पा और हिना दोनों ही घर के स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट हैं और उनकी आपस में बिल्कुल भी नहीं बनती।
इससे पहले ट्विटर पर भी यूजर्स ने हिना खान के रोने को पर ट्रोल किया गया। हिना खान के रोने के दौरान अरिजीत सिंह की आवाज में गाना 'अधूरी कहानी' बैकग्राउंड में बज रहा था। जिस पर ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा 'अरिजीत सिंह की आवाज में भी वो इमोशन क्रिएट नहीं हो पाया जितना हिना खान के इमोशनंस ने, मतलब इतना ओवरएक्टिंग।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि 'बिना आंसुओं के कैसे रोते हैं... ये कैसे पॉसिबल है।'
cry without no tear..how can it possible #dramakhan #bb11
Hina khan get oscar for her acting IN BB HOUSE.
— S Hasham (@SHasham20) December 7, 2017