बिग बॉस के सीजन 11 में एक कंटेस्टेंट को निकालने के लिए 3 फाइनलिस्ट एकजुट हो गए थे, लेकिन इसका बहुत चौंकाने वाला होगा। चूंकि वोटिंग लाइन बंद हैं, इसलिए अब आगे की फैसले टास्क के आधार पर ही होंगे। फाइनल में 4 कंटेस्टेंट जाएंगे, लिहाजा दो कंटेस्टेंट की एविक्शन चौंकाने वाली होगी।
पढ़ें:- एक 'नकली मौत' ने टीवी सीरियल को बनाया नंबर वन, Bigg Boss भी टॉप 10 में
आने वाले एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि हिना और शिल्पा को कुकिंग और क्लीनिंग का नाम सौंपा जा रहा है, आकाश को जब कहा गया कि उन्हें सबकी मदद करनी होगी तो उन्होंने इनकार कर दिया और वह सोते रहे। इस बात पर हिना और शिल्पा दोनों आकाश के खिलाफ हो जाती हैं। विकास गुप्ता भी आकाश को बाहर निकालना चाहते हैं।
इसी बीच टिकट टू फिनाले टास्क में गार्डन एरिया को एक बर्फीली जगह में तब्दील किया गया। सभी घरवालों को एक इंक्लाइंड रैंप पर खड़े होना था। उनकी पीठ पर एक जूट बैग बांधा गया था जिस पर दूसरे कंटेस्टेंट का नाम लिखा था। उन लोगों को रैंप पर सही तरीके से खड़े रहकर पीठ पर साथी कंटेस्टेंट का नाम लिखा बैग दूसरों से बचाना था।
मास्टरमाइंड विकास ने हिना के साथ एक डील कर ली है और तय किया है कि उन्हें किसी भी तरह से आकाश को हराना ही है। इसलिए विकास, हिना और शिल्पा ने एक टीम बना ली है। सभी घरवाले पूरी मेहनत के साथ इस टास्क में जुट गए। शिल्पा शिंदे ने आकाश की पीठ पर बंधा हिना खान का बैग नष्ट करना शुरू किया।
5 of 6
shilpa shinde, aakash dadlani
हिना ने आकाश को धमकाया कि अगर वो उसका बैग शिल्पा के हाथों से नहीं बचाएगा तो हिना अपनी पीठ पर बंधा आकाश का बैग नष्ट कर देगी और आकाश फिनाले टास्क से बाहर हो जाएगा। हालांकि बाद में हिना और शिल्पा ने हाथ मिला लिया और दोनों ने मिलकर आकाश का बैग नष्ट कर दिया और उसे टास्क से आउट कर दिया।