बिग बॉस सीजन 11 में अगले सप्ताह घर से बेघर होने के लिए जोड़ीदार नॉमीनेशन हुए हैं। इसमें घर के नॉमीनेटिड सदस्य एक-दूजे से अपनी सुरक्षा की भीख मांगते नजर आ रहे हैं। चलिए आपको बताते है आखिर कौन-कौन हुआ घर से बेघर होने के लिए नॉमीनेट...
बिग बॉस सीजन 11 को एक महीने होनें में सिर्फ दो दिन ही बचे हैं। ऐसे में घर से पांच कन्टेस्टेंट प्रियांक, शिवानी, जुबैर, लुसेंडा और ज्योति की घर से छुट्टी हो चुकी है। जिसमें कि प्रियांक की वाइल्ड कार्ड एंट्री से घर में दोबारा वापसी हो गई है।
बता दें कि इस 'वीकेंड का वार' में बिहार से आई ज्योति को घर से बेघर होना पड़ा और आज रात (सोमवार) को अगले 'फ्राइडे का फैसला' में घर से बाहर जाने के लिए घरवालों को नॉमीनेट किया जाएगा। इसके लिए जोड़ीदार नॉमीनेशन हुए हैं।
जोड़ीदार नॉमीनेशन में सबसे पहले महजबी-सब्यासाची, हिना -पुनीश, आकाश-शिल्पा, हितेन प्रियांक, विकास-सपना और अंत में बेनाफ्शा-बंदगी। ये नॉमीनेशन राउंड घरवालों पर भारी पड़ रहा है। क्योंकि इसमें एक साथी अपने जोड़ीदार से खुद को बचाने के लिए बोल रहा है।
ऐसे में सभी जोड़ीदार आपस में एक-दूजे खुद को सुरक्षित रखने की भीख मांग रहे हैं तो कोई ये कहता नजर आएगा कि 'मैं नॉमीनेट के लायक नहीं हूं।' बता दें कि पुनीश ने अपनी जोड़ीदार हिना से यहां तक कह दिया है कि 'मुझे बचा लो तुम तो सेलिब्रिटी हो हिना।' वहीं हिना ये कहती दिखाई देंगी कि एक नॉमीनेशन के लिए लोग कैसे बदल जाते हैं।