कलर्स चैनल पर चल रहा पॉपुलर शो बिग बॉस 11 में जहां एक तरफ घर का एक सदस्य बेघर होगा तो वहीं आज रात घर में एक और नया कप्तान चुना जाएगा और साथ ही दो नए मेहमान भी दस्तक देंगे..चलिए डालते हैं एक नजर आज रात के शो में...
बिग बॉस सीजन 11 को दो दिन बाद एक महीना हो जाएगा और शो का रोमांच पहले ही दिन से बरकरार है। ऐसे में कई स्टार अपनी फिल्मों के प्रमोशन करने भी आए और कईं आने वाले भी हैं। बता दें कि लड़ाई, झगड़ा, दिवाली सेलिब्रेशन के बाद शो में कई बातें पर्सनल भी हो गईं। यहां तक कि अर्शी को लेकर भी चौंकाने वाले मामले सामने आए जिसके प्रियांक और सपना पर शिकंजा कसा गया।
खैर, अब आपको बताते हैं बिग बॉस के घर में आज रात होने वाली कहानी की तो सबसे पहले घर से एलीमिनेट होने वाले सदस्य ज्योति की। खबर है कि इंस्टाग्राम हैंडल पर ये खबर चल रही है कि आज ज्योति घर से बेघर हो जाएंगी।
इसके साथ ही दूसरी बात आज रात के 'एलीमिनेशन राउंड' और 'वीकेंड का वार' में दो खास मेहमान दस्तक देंगे। जिसमें शो में पहले भ आ चुके मनु पंजाबी और उनके साथ लोपमुद्रा जो कलर्स के ही शो 'खतरों के खिलाड़ी' में देखी गईं थी।
शो में दोनों ही मेहमान ये बतातें दिखाई देंगे कि घर बाहर कौन सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं। इसके साथ लोपा शो में शिल्पा शिंदे की तारीफ के पुल बांधेंगी। लोपा ये कहती नजर आएंगी कि शिल्पा एक हरसंभव शो में एंटरटेन करती नजर आती हैं।