{"_id":"5a3a76154f1c1b76678c2b2d","slug":"bigg-boss-11-now-vikas-gupta-may-be-next-who-will-eliminated-from-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 11: माइंड गेम से टॉप पर पहुंचा ऐसा खिलाड़ी, 'OUT' हुए कंटेस्टेंट भी चौंक जाएंगे","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 11: माइंड गेम से टॉप पर पहुंचा ऐसा खिलाड़ी, 'OUT' हुए कंटेस्टेंट भी चौंक जाएंगे
Thu, 21 Dec 2017 08:11 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
टीम डिजिटल / अमर उजाला
Updated Thu, 21 Dec 2017 08:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस के सीजन 11 में अपनी माइंड गेम से ऐसा खिलाड़ी टॉप पर पहुंच गया है, अब तक घर से बेघर हुए सदस्यों ने जिसे सबसे पहले बाहर निकालने की बात कही थी। कुछ सप्ताह पहले जो कंटेस्टेंट घर में रहने लायक नहीं माना गया, वह खिलाड़ी अब टाइटल की दावेदारी पर हक जता रहा है। इस बार के परिणाम और चौंकाने वाले हैं।
2 of 6
बिग बॉस 11 के घर में पड़ोसी बनकर एंट्री लेने वाले कॉमनर लव त्यागी ने अपने माइड गेम से सबको चित्त कर दिया है। पड़ोसी बनकर रहने वाले लव का अंदाज घरवालों को काफी अच्छा लगता था। नॉमिनेशन के बावजूद भी बच निकलने वाले लव त्यागी के लिए सोशल मीडिया पर वोटिंग की अपील भी होने लगी है।
3 of 6
लव की बढ़ती पॉपुलैरिटी का नजारा पहले भी 'वीकेंड के वार' में देखने को मिला है। इसकी वजह से बंदगी और विनर समझे जाने वाले हितेन तेजवानी शो से आउट हो चुके हैं। देखना ये दिलचस्प होगा कि क्या लव इस पोल के अनुसार विकास को बाहर कर फाइनल की लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो जाएगें या फिर नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि अब तक सबसे कम वोट उस कंटेस्टेंट को मिले हैं, जिसे शो का विजेता माना जा रहा था। इनका नाम है विकास गुप्ता, जिसे अभी तक केवल 9.36 फीसदी वोट मिले हैं। लव को 23.42, शिल्पा को 20.79 और प्रियांक शर्मा 17.01 फीसदी वोटों के साथ टॉप 3 पर चल रहे हैं।
पढ़ें: स्पेशल अवॉर्ड मिलने पर शाहरुख ने खोला 25 साल के फिल्मी करियर का सबसे बड़ा राज
विज्ञापन
5 of 6
दूसरी सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि विवादित बातों और किसिंग की मल्लिका अर्शी खान भी पॉपुलैरिटी खो चुकी हैं। उन्हें आकाश, पुनीश से भी कम वोट मिलते दिखाई दे रहे हैं। एक पोलिंग वेबसाइट के मुताबिक अब तक आकाश को 10.22, पुनीश को 9.67, अर्शी को 9.51 फीसदी वोट मिले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।