बिग बॉस सीजन 11 के घर से निकलने के बाद प्रियांक शर्मा एक-एक कर खुलासे कर रहे हैं। प्रियांक शर्मा ने शो से बाहर आते ही वहां बिताए दिनों के बारे में काफी बातें कहीं। अब एक इंटरव्यू में उन्होंने एक्स कंटेस्टेंट बेनाफ्शा सूनावाला को जवाब दिया है।
पढ़ें: बिग बॉस के घर से बेघर होते ही प्रियांक ने खोला जिंदगी का बड़ा राज, विश्वास नहीं होगा
एक इंटरव्यू में प्रियांक ने कहा कि यहां सबका असली चेहरा सामने आ जाता है। बिग बॉस का घर एक अलग तरह का शो है। प्रियांक से जब उनके और बेनाफ्शा के रिश्तों को लेकर सवाल किया गया तो प्रियांक ने कहा कि वो उनकी बहुत अच्छी दोस्त हैं लेकिन वो किसी के भाई नहीं है। शो के दौरान बेनाफ्शा के साथ उनकी काफी अच्छी बॉन्डिंग थी।
दरअसल, शो से बाहर हुई बेनाफ्शा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो भले ही प्रियांक के साथ एक ही बेड पर सोती थीं लेकिन प्रियांक उनके भाई जैसा था। जिसके जवाब में प्रियांक ने ये बातें कहीं। वहीं शो के दौरान प्रियांक और बेनाफ्शा के अफेयर की चर्चा थीं जिस वजह से प्रियांक और उनकी रियल लाइफ गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल से ब्रेकअप हो गया था।
इससे पहले प्रियांक ने कहा कि वो अभी भी सिंगल हैं। उनकी कोई गर्लफ्रेंड ही नहीं हैं। प्रियांक ने कहा है कि बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद वो काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि बिग बॉस से निकलने के बाद वो अपनी जिंदगी को काफी बदला हुआ भी देख रहे हैं।
मीडिया में ये भी खबर है कि एकता कपूर, प्रियांक को अपने अगले शो 'नागिन' के लिए लेना चाहती हैं। इस पर भी प्रियांक ने कहा है कि उन्हें इस बारे में अभी कुछ नहीं पता है। बाकी अगर आगे ऐसा कुछ होता है तो वो इस बात की घोषणा खुद करेंगे।