सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम हिना खान 'बिग बॉस 11' में कोई ना कोई विवादित बयान देकर चर्चा में रहती हैं। बिग बॉस के घर में उनका एक अनसीन वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने शिल्पा शिंदे पर कमेंट किए हैं।
Bigg Boss 11: हिना खान ने शिल्पा को बोला कुछ ऐसा, मेकर्स को करना पड़ा Mute
बिग बॉस 11 के फिनाले वीक में दोबारा अर्शी के आने से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस अनसीन वीडियो में हिना खान शिल्पा शिंदे की तुलना एक कॉल गर्ल से कर रही हैं। वीडियो में हिना, विकास और आकाश डाइनलिंग टेबल पर खाना खा रहे हैं। जबकि अर्शी किचन में खाना बना रही हैं।
A post shared by Nehan Jaipal (@themaverick_nehan) on
हिना खान खाना खाते वक्त शिल्पा पर बात करती हैं और कहती हैं कि 'ये (शिल्पा) कितनी फालतू है... ये पागल-वागल है... ये कर क्या रही है... मैंने बोला ना ये बात ऐसे करती है जैसे कॉल गर्ल (कॉल गर्ल बोलने पर आवाज म्यूट कर दी गई)।' हिना की बात पर विकास कहते हैं कि 'पहले नहीं करतीं थीं... पहले बहुत अच्छे से बात करती थीं... अभी हुआ है ये... नया है... पता नहीं क्यों?'
ZOOM kar kar ke dkhlo saare!😡#Shilpians stood up against tht chilltown123 when he put up vulgar pictures of Hyena
Aur ye Heyna k blind followers aur CELEBS ko ye b nahi dikhta ki wht she said abt Shilpa!
Show th Shayad Jeet jaoge lekin DIL kese jeetoge? @JJROCKXX #ShilpaFTW pic.twitter.com/aWwFnwBvBR
हिना खान जब ये कहती हैं उस दौरान आकाश, विकास और अर्शी बैठी होते हैं लेकिन कोई भी इस बात पर आपत्ति नहीं जताते और ना ही घर का कोई सदस्य इस पर कुछ कहता है। गौरतलब है कि हिना खान बिग बॉस के घर के अंदर 'गर्ल पावर' का झंडा बुलंद करके चलती हैं।