फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 11: हिना ने हथियाई मास्टरमाइंड की कुर्सी, चली 5 शातिर चालें रो पड़े विकास

Thu, 21 Dec 2017 01:26 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Thu, 21 Dec 2017 01:26 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 11 hina is new mastermind of house vikas seems upset
बिग बॉस के सीजन-11 में हिना को छोड़ सभी घरवालों के नॉमीनेट होने के बाद से तेजी से समीकरण बदल रहे हैं। नए टास्क में हिना ने मास्टरमाइंड की कुर्सी हथियाते हुए विकास को इतनी जोर की पटखनी दी कि वे रोने को मजबूर हो गए। हिना ने लव और प्रियांक समेत हर किसी को मोहरा बनाया। जानिए, हिना की शातिर चालें...


पढ़ेंः Bigg Boss 11: कौन हैं लव त्यागी, कैसे बने शो के टॉपर, फर्श से अर्श पर पहुंचने की ये हैं मुख्य वजह
bigg boss 11 hina is new mastermind of house vikas seems upset

हिना का माइंड गेम उसी समय शुरू हो गया था, जब नॉमीनेशन प्रक्रिया के दौरान उसे छोड़कर सभी घरवाले नॉमीनेट हो जाए। पहली चाल उसने लव से दोस्ती करने के लिए चली। वह जानती थी कि अगला कोई भी टास्क होगा तो वह अकेली कुछ नहीं कर पाएगी। हिना रोई तो लव ने उसके आगे सरेंडर कर दिया और उसकी दोस्ती कबूल ली।

bigg boss 11 hina is new mastermind of house vikas seems upset
Hina Khan

फिर शुरू हुआ लग्जरी बजट के लिए अंडा टास्क। हितेन के आउट होने के बाद से प्रियांक की विकास के साथ नजदीकियां बढ़ती रही थीं, जोकि हिना को नागवार गुजरीं, क्योंकि हिना शुरू से ही विकास को अपना दुश्मन समझती रही हैं, लेकिन हिना ने प्रियांक की नजदीकियों के बावजूद उसे दोस्ती बरकरार रखी, वो भी फायदेमंद रही।

पढ़ेंः Bigg Boss 11: शिल्पा का अंडा बचाने को अर्शी से भिड़ी हिना, दोनों से अकेले टक्कर ले रही 'नाइटी गर्ल'

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 11 hina is new mastermind of house vikas seems upset
Hina Khan

हिना ने सबसे चौंकाने वाली चाल चली शिल्पा शिंदे के साथ। सीजन के शुरू से ही शिल्पा की दुश्मन नजर रहीं हिना ने इस बार शिल्पा को बचाने के लिए कमर कस ली। यहां तक कि विकास के अंडे को तोड़ने के मकसद से शिल्पा के साथ मिलकर प्लानिंग भी की। शिल्पा को कैप्टनेंसी का दावेदार बनाने में हिना की भूमिका अहम रही।

विज्ञापन
bigg boss 11 hina is new mastermind of house vikas seems upset
Hina Khan

शिल्पा के साथ पुनीश को भी पाले में लेने के मकसद से हिना ने एक साथ दो चाल चलीं। प्रियांक ने उसे हितेन को आउट करने को लेकर विकास की जिस चाल का हवाला दिया, हिना ने शिल्पा और पुनीश के सामने उसकी चुगली कर दी। हालांकि बाद में प्रियांक के दोहरे रवैये के कारण हिना को शिल्पा के सामने अपने शब्द वापस लेने पड़े।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed