फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 11: हितेन की WIFE से घबरा रही थीं अर्शी, पर वे कुछ ऐसा बोलीं घरवाले दंग

Sat, 09 Dec 2017 02:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Sat, 09 Dec 2017 02:03 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 11: arshi khan was afraid of hiten tejwani wife gauri pradhan

बिग बॉस के सीजन 11 में हितेन की वाइफ के आने से पहले अर्शी को जो डर सता रहा था, वह गौरी प्रधान के आते ही गलत साबित हो गया। उलटा, गौरी प्रधान ने अर्शी की मौजमस्ती-छेड़खानी को लेकर जो कुछ कहा, वो सुनकर घरवाले दंग रह गए। आगे की स्लाइड में जानिए पूरा मामला...

bigg boss 11: arshi khan was afraid of hiten tejwani wife gauri pradhan
bigg boss

दरअसल, बिग बॉस में शुरू से ही अर्शी ज्यादातर हितेन से फ्लर्ट करती दिखी हैं। चाहे कोई भी टास्क हो, वह हितेन से जबरन चिपकने का मौका ढूंढती मिलीं। पिछले दिनों तो महाराना टास्क में अर्शी ने न सिर्फ हितेन के कपड़े उतरवाए, बल्कि तेल से अपने हाथ पैर की मालिश करवाई। यही नहीं, हितेन को स्विमिंग पूल में भी गिराया।

bigg boss 11: arshi khan was afraid of hiten tejwani wife gauri pradhan

बीते ऐपिसोड में जब सभी घरवालों के परिवारिक सदस्यों के आने की बात पता चली थी तो अर्शी ने कहा था कि उन्हें तो हितेन की पत्नी गौरी से डर लग रहा है कि जब वे घर आएंगी तो उनके बारे में क्या बोलेंगी। बीते दिन के एपिसोड में गौरी प्रधान की घर में एंट्री हुई। वे सबसे गले मिलीं और उसके बाद अर्शी का नंबर आया।
पढ़ें: शेखर सुमन का खुलासा, शशि कपूर के व्यक्तित्व को जानना है तो 'उत्सव' देख‌ लीजिए

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 11: arshi khan was afraid of hiten tejwani wife gauri pradhan

अर्शी का डर गलत साबित हुआ। गौरी प्रधान का कहना है कि अर्शी खान की मौजमस्ती-छेड़खानी को लेकर असुरक्षित नहीं हैं, बल्कि वह अर्शी को मनोरंजक मानती हैं। यह पूछे जाने पर कि अर्शी द्वारा हितेन से फ्लर्ट करने पर क्या वह असुरक्षित महसूस करती हैं? इस सवाल पर गौरी ने कहा, 'नहीं, कोई असुरक्षा नहीं है।

विज्ञापन
bigg boss 11: arshi khan was afraid of hiten tejwani wife gauri pradhan

गौरी आगे कहती हैं कि मैं अर्शी को काफी मनोरंजक मानती हूं। वह छोटी हैं और मुझे लगता है कि इसकी (छेडछाड़) वजह से शो में एक मजेदार पहलू जुड़ गया है। मुझे यकीन है कि वह ऐसा इसलिए कर रही हैं क्योंकि यह खेल है और इससे उनका और कोई मतलब नहीं है।' गौरी की इस बात पर सभी घरवाले हैरान रह गए।
पढ़ें: Bigg Boss से निकलते ही सपना चौधरी को मिली बड़ी फिल्म, धर्मेंद्र के बेटे के साथ करेंगी रोमांस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed