{"_id":"5a2661a54f1c1b4c528b782c","slug":"bigg-boss-11-arshi-khan-having-fun-with-hiten-tejwani-in-swimming-pool","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 11: अर्शी ने उतरवाए हितेन के कपड़े, करवाई मसाज और पूल में लिए मजे","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 11: अर्शी ने उतरवाए हितेन के कपड़े, करवाई मसाज और पूल में लिए मजे
Tue, 05 Dec 2017 04:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Tue, 05 Dec 2017 04:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डांसर सपना चौधरी और किसिंग गर्ल बंदगी कालरा के घर से OUT होने के बाद बिग बॉस के सीजन 11 में अब केवल अर्शी बची हैं, जो दर्शकों को एंटरटेन कर रही हैं। नए टास्क में अर्शी ने हितेन के कपड़े उतरवाए, उससे मसाज करवाई और पूल में धक्का देकर गिरा दिया, बाद में मजे भी लिए।
दरअसल, ये सब हुआ एक टास्क के दौरान। नॉमीनेशन से पहले हुए इस टास्क में घर की महिलाएं किसी महारानी के कम नहीं होंगी। घर में महिलाओं का राज होगा और पुरुषों को उनके सारे आदेश मानने होंगे। मगर अपनी रंगीनी मिजाजी और बिंदास अदाओं के लिए मशहूर अर्शी खान टास्क को अलग ही लेवल पर ले पहुंची।
3 of 5
टीआरपी क्वीन अर्शी ने हितेन से हाथों और पैरों पर लोशन लगाने को कहा। हद तो तब हो गई जब अर्शी ने स्विमिंग पूल में कूदकर दोनों को उन्हें इंप्रेस करने को फरमान सुना डाला। अर्शी ने हितेन को कहा, मेरे बाल पीछे करो, जिसपर हितेन ने बहुत ही फनी रिएक्ट किया। बोले-बिग बॉस प्लीज मुझसे ऐसे अश्लील काम न करवाओ।
बिगबॉस के प्रोमो में अर्शी कहती हैं, आपकी रानी बहुत ही ठरकी है। शो की दूसरी फीमेल कंटेस्टेंट हीना खान ने लव त्यागी को साड़ी पहनने और पुनीश को सिर पर दुपट्टा बांधने का फरमान सुनाया तो शिल्पा ने आकाश और प्रियांक को किचन साफ करने का ऑर्डर दे डाला। कुल मिलाकर टास्क को सभी घरवालों ने खूब इंज्वाय किया।
विज्ञापन
5 of 5
गौरतलब है कि बेनाफ्शां, सपना चौधरी और बंदगी कालरा के घर से बाहर होने के बाद बिग बॉस की गिरी हुई टीआरपी जमींदोज होना तय है। ऐसे में मेकर्स ने हर हफ्ते होने वाले लक्जरी बजट टास्क को पहल से और ज्यादा मजेदार करने का फैसला लिया है। उसी के तहत महिलाओं को अधिकार देकर उनके मनपसंद काम करवाए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।