बिग बॉस 11 में दर्शकों को हर दिन नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। पहले नॉमिनेशन टास्क में घरवालों सहित दर्शकों के लिए ट्विस्ट था, वहीं अब कैंप्टेंसी के टास्क के दौरान बड़ा उलटफेर देखने को मिला। आगे की स्लाइड्स में देखिए कौन बना घर का नया कैप्टन...
पढे़ं: Bigg Boss 11: घर से निकलते ही सपना चौधरी के सुर बदले, शो के उलट दिए टाइटल
दरअसल, बिग बॉस के सदस्यों को कैंप्टेंसी के लिए टास्क दिया गया था जिसका नाम था 'बेबी डे केयर'। घर के सभी सदस्यों को दूसरे सदस्य के नाम की डॉल दी गई थी, जिसे बजर बजने पर गार्डन एरिया में बने एक प्रैम में रखना था। जो कंटेस्टेंट ऐसा नहीं करेगा उसे टास्क से बाहर कर दिया जाता था।
टास्क के दौरान हिना खान कैप्टन बनने के लिए पूरी कोशिश कर रही थी लेकिन तभी मास्टरमाइंड कहे जाने वाले विकास गुप्ता ने चालाकी दिखाते हुए हितेन को अपनी साइड कर लिया। हितेन के पास हिना के नाम की डॉल थी जिसे लेकर प्रैम के अंदर जाना था लेकिन जब बिग बॉस की ओर से बजर बजाया गया तो हितेन गए ही नहीं, जिससे हिना खान कप्तानी की दावेदारी से बाहर हो गईं।
आखिरकार मास्टरमाइंड कहे जाने वाले विकास गुप्ता ने चालाकी दिखाते हुए अर्शी खान को घर का नया कैप्टन बना दिया। विकास के पास अर्शी के नाम की बेबी डॉल थी। अर्शी खान को कैप्टन बनाकर विकास गुप्ता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आखिर उन्हें इस खेल का मास्टरमाइंड क्यों कहा जाता है, हालांकि टास्क के दौरान अर्शी खान विकास गुप्ता से नाराज हो गई थी। जिस पर विकास गुप्ता ने कहा कि तुम भरोसा रखों और देखो कि यह खेल कैसे खेलते हैं।
वहीं, टास्क के दौरान हितेन के रवैये से हिना खान भड़क उठी। उन्होंने हितेन खान के बारे में कहा कि उनकी पत्नी गौरी ने हितेन को एक लीडर की तरह बर्ताव करने के लिए कहा था, लेकिन ये तो विकास के दिमाग से चल रहे हैं और पिछलग्गू बनके रह गए हैं। इससे पहले आकाश के पास हितेन की डॉल थी लेकिन आकाश ने खेलने से ही मना कर दिया जिससे हितेन की कैप्टनेंसी की दावेदारी खत्म हो गई।