बिग बॉस 11 के आखिरी बचे कुछ दिनों में अब हर रोज नया ट्विस्ट हो रहा है। 14 जनवरी 2018 को बिग बॉस 11 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन होगा और फिनाले वीक में पहुंचेने के लिए घर में बचे 6 कंटेस्टेंट पुरजोर कोशिश में लगे हुए हैं। इसी बीच बिग बॉस ने घर के अंदर टिकट टू फिनाले (Ticket To Finale) टास्क का आयोजन किया था जिसमें से दो कंटेस्टेंट बाहर हो गए हैं। इन दो घरवालों के नाम जानकार आपको भी बड़ी हैरानी होगी।
पढ़ेंः Bigg Boss 11: फिनाले से पहले चौंकाने वाली खबर, दोनों फाइलिस्ट होंगे बेघर, ये रहा सबूत
दरअसल इस टास्क में गार्डन एरिया को एक बर्फीली जगह में तब्दील किया गया था। सभी घरवालों को एक इंक्लाइंड रैंप पर खड़े होना था। उनकी पीठ पर एक जूट बैग बांधा गया था जिस पर उनकी जगह दूसरे कंटेस्टेंट का नाम लिखा था। उन लोगों को रैंप पर सही तरीके से खड़े रहकर पीठ पर साथी कंटेस्टेंट का नाम लिखा बैग दूसरे लोगों से बचाना था।
देखा जाए तो एक कंटेस्टेंट के पीठ पर दूसरे कंटेस्टेंट के नाम का बैग था और उसे वो नष्ट होने से बचाना था। सभी घरवाले पूरी मेहनत के साथ इस टास्क में जुट गए। शिल्पा शिंदे ने आकाश की पीठ पर बंधा हिना खान का बैग नष्ट करना शुरू किया लेकिन हिना ने आकाश को धमकाया कि अगर वो उसका बैग शिल्पा के हाथों से नहीं बचाएगा तो हिना अपनी पीठ पर बंधा आकाश का बैग नष्ट कर देगी और आकाश फिनाले टास्क से बाहर हो जाएगा।
पढ़ेंः Bigg Boss 11: अब तक के सबसे बड़े चक्रव्यूह में फंसे घरवाले, आज खुलेगा छिपा हुआ ये राज
हालांकि बाद में हिना और शिल्पा ने हाथ मिला लिया और दोनों ने मिलकर आकाश का बैग नष्ट कर दिया और उसे टास्क से आउट कर दिया। आपको बता दें कि द खबरी के मुताबिक सिर्फ आकाश ही नहीं विकास गुप्ता भी टिकट टू फिनाले टास्क की रेस से बाहर हो गए हैं। अभी तक इस टास्क में हिना खान, शिल्पा शिंदे, पुनीश शर्मा और लव त्यागी बचे हुए हैं। हालांकि इन चारों में से सिर्फ दो कंटेस्टेंट ही सीधे फाइनल में एंट्री कर पाएंगे। अब देखना होगी कि कौन होते हैं वो दो लकी कंटेस्टेंट।