बिग बॉस सीजन 10 का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। सलमान खान भी शो को होस्ट करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। लेकिन सुनने में आया है कि 18 नवंबर को सलमान की शादी है। अगर ऐन टाइम पर शादी की वजह से सलमान शो छोड़ देते हैं तो क्या होगा। प्रोड्यूसर किस बॉलीवुड स्टार पर दांव खेलेंगे ये जानना बड़ा ही दिलचस्प होगा। आइए जानते हैं सलमान के अलावा कौन सा स्टार बिग बॉस सीजन 10 होस्ट करने के लिए परफेक्ट हो सकता है।
बिग बॉस से सलमान ख्ाान गए तो इन स्टार्स का लग सकता है नंबर
अक्षय कुमार
शो होस्टिंग की बात आए तो पहला नाम मल्टीटैलेंटेड अक्षय कुमार का आता है। अक्षय रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के कई सीजन होस्ट कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने कुछ डांस शो भी होस्ट किए हैं। अपने टफ लुक्स और बातों से वो दर्शकों को खूब एंटरटेन करते हैं। होस्ट के लिए अक्षय एक बेहतर उम्मीदवार हो सकते हैं।
बिग बॉस से सलमान ख्ाान गए तो इन स्टार्स का लग सकता है नंबर
इरफान खान
बॉलीवुड में इरफान का अंदाज सबसे जुदा है। उन्होंने कई पॉपुलर टीवी शो को होस्ट किए हैं। इरफान की पर्सनेलिटी और उनकी आवाज किसी भी शो में जान डाल देती है। बिग बॉस को भी एक तीखे व्यक्तित्व वाले होस्ट की जरूरत होगी जिसके लिए इरफान परफेक्ट हैं।
बिग बॉस से सलमान ख्ाान गए तो इन स्टार्स का लग सकता है नंबर
अमिताभ बच्चन
अमित जी भी बिग बॉस सीजन 10 के होस्ट के लिए दमदार उम्मीदवार हैं। क्योंकि बच्चन साहब पहले भी ये शो होस्ट कर चुके हैं। उन्हें शो का क्राईटेरिया अच्छे से पता है। इसलिए शो की होस्टिंग में उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी। साथ ही काफी अर्से बाद छोटे पर्दे पर बिग बी को देखकर लोग खुश होंगे।
बिग बॉस से सलमान ख्ाान गए तो इन स्टार्स का लग सकता है नंबर
संजय दत्त
जब से संजय दत्त जेल से छूटे हैं तबसे उन्होंने मीडिया से दूरी बना ली है। इसलिए बिग बॉस उनके लिए एक बेहतरीन मौका साबित हो सकता है। संजय पहले भी बिग बॉस का सीजन 5 होस्ट कर चुके हैं। ये सीजन संजू बाबा ने सलमान के साथ होस्ट किया था। अगर मौका मिले तो उन्हें छोड़ना नहीं चाहिए।