फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'ताल' की धुन पर थिरकती नजर आईं रुबीना दिलैक, वीडियो शेयर कर फैंस से पूछा मजेदार सवाल

Sun, 25 Apr 2021 02:54 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sun, 25 Apr 2021 02:54 PM IST
विज्ञापन
Big Boss 14 winner Rubina Dilaik shared her dance video on instagram asked a funny question to fans
रुबीना दिलैक - फोटो : Insatagram- @rubinadilaik

रुबीना दिलैक बिग बॉस 14 की ट्रॉफी जीतने के बाद से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। छोटे पर्दे की छोटी बहू रुबीना ने बिग बॉस के घर में निक्की तंबोली, राहुल वैद्य, राखी सावंत जैसे दमदार प्रतिभागियों को टक्कर देते हुए ये खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद से लगातार रुबीना को नए प्रोजेक्ट्स मिल रहे हैं और वे अपने शूट में व्यस्त हैं। आए दिन वह सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इस बार फिर उन्होंने डांस रिर्हसल का एक वीडियो अपलोड किया, जिसे खूब देखा जा रहा है।

Big Boss 14 winner Rubina Dilaik shared her dance video on instagram asked a funny question to fans
रुबीना दिलैक - फोटो : Insatagram- @rubinadilaik

रुबीना ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'ताल' के गाने 'दिल ये बैचेन वे' पर डांस करते हुए वीडियो शेयर किया, जिसमें अभिनेत्री स्लो वॉक करती नजर आ रही हैं। वीडियो किसी शूट के दौरान का लग रहा है। रुबीना के साथ और भी लोग मौजूद नजर आ रहे हैं।

Big Boss 14 winner Rubina Dilaik shared her dance video on instagram asked a funny question to fans
रुबीना दिलैक - फोटो : Insatagram- @rubinadilaik

इस वीडियो में रुबीना काफी क्यूट लग रही हैं। बालों को हेयरस्टाइल के लिए तैयार किया गया है, जिसे उन्होंने पिन के जरिए उठा रखा है। वहीं, उन्होंने हल्के फिरोजी रंग के ब्लाउज के साथ लाइट पिंक कलर की साड़ी पहनी है। अभिनेत्री गाने पर डांस को काफी एंजॉय कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन भी लिखा है। रुबीना ने लिखा है कि 'आपमें से कितने लोग खुद की नासमझी पर हंसते हैं। यहां मैं खुद हंसती हूं।'
 
View this post on Instagram

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

विज्ञापन
विज्ञापन
Big Boss 14 winner Rubina Dilaik shared her dance video on instagram asked a funny question to fans
रुबीना दिलैक - फोटो : Insatagram- @rubinadilaik

बता दें कि रुबीना लगातार सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर बेहद ही कलरफुल ड्रेस में एक डांस वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उनका अलग ही रूप नजर आया था। वीडियो में रुबीना एक अंग्रेजी गाने पर डांस करती हुई नजर आईं थीं।
 
View this post on Instagram

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

विज्ञापन
Big Boss 14 winner Rubina Dilaik shared her dance video on instagram asked a funny question to fans
रुबीना दिलैक - फोटो : Insatagram- @rubinadilaik

इस वीडियो क्लिप को शेयर करने के साथ ही रुबीना ने फैंस से सवाल पूछते हुए कैप्शन लिखा था कि ‘इस गाने के लिए दो दिनों तक प्रैक्टिस की है, क्या ये ठीक है।' रुबीना के इस सवाल के बाद उनके फैंस लगातार कमेंट कर तारीफ कर रहे थे। बता दें कि रुबीना दिलैक ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ‘मैं हमेशा नई चीजें सीखने के लिए तैयार रहती हूं। खासकर तब, जब मुझे उस बारे में पता नहीं होता। ‘बिग बॉस’ के दौरान भी मैंने यही किया।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed