भोजपुरी सिनेमा और हिंदी टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री मोनालिसा अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। मोनालिसा इन दिनों हिंदी टेलीविजन धारावाहिक 'नमक इस्क का' में नजर आ रही हैं। वो अक्सर अपने हॉट अंदाज के लिए लाइम लाइट बटोरती हैं। लेकिन इस बार मोनालिसा का देसी अवतार जमकर वायरल हो रहा है।
मोनालिसा ने साड़ी पहनकर किया 'तुझको मिर्ची लगी तो' गाने पर डांस, वीडियो हो रहा वायरल
मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। इसके अलावा कई डांस वीडियो भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में मोनालिसा ने अपना हॉट अवतार छोड़कर देसी लुक में डांस किया है।
मोनालिसा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में में मोनालिसा साड़ी पहनकर देसी अवतार में 'कुली नं 1' के गाने 'तुझको मिर्ची लगी तो' पर डांस किया। इस वीडियो को मोनालिसा के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा है वीडियो में मोनालिसा के लुक की।
View this post on Instagram
दरअसल मोनालिसा का ये लुक उनके लेटेस्ट धारावाहिक 'नमक इस्क' का से है। इस धारावाहिक में मोनालिसा इरावती की भूमिका निभा रही हैं। मोनालिसा का ये किरदार निगेटिव है। जिसमें उनहें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।
गौरतलब है कि मोनालिसा ने हिंदी सिनेमा में पहचान टेलीविजन के चर्चित शो बिग बॉस के 10वें सीजन से बनाई थी। मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। उन्होंने बिग बॉस में रहते हुए ही अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत से शादी कर ली थी। बीते दिनों मोनालिसा स्टार प्लस के धारावाहिक में 'नजर' और 'नजर 2' में दिखी थीं। धारावाहिक में उन्हें खूब पसंद किया गया था।
पढ़ें: करण पटेल ने पहली बार दिखाया बेटी मेहर का चेहरा, तस्वीर में दिखी बाप-बेटी की क्यूट बॉन्डिंग