{"_id":"5fe8c3e37bf6ef14313377fc","slug":"yeh-hain-mohabbatein-actor-karan-patel-shows-her-daughters-face-for-the-first-time","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करण पटेल ने पहली बार दिखाया बेटी मेहर का चेहरा, तस्वीर में दिखी बाप-बेटी की क्यूट बॉन्डिंग","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
करण पटेल ने पहली बार दिखाया बेटी मेहर का चेहरा, तस्वीर में दिखी बाप-बेटी की क्यूट बॉन्डिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बेटी मेहर के साथ करण पटेल
- फोटो : Instagram
Link Copied
टेलीविजन के मशहूर अभिनेता करण पटेल अपने ऑन स्क्रीम नेम रमन भल्ला से भी पहचाने जाते हैं। करण पटेल ने धारावाहिक 'ये है मोहब्बतें' में ही रमन भल्ला का किरदार निभाया था। करण पटेल अक्सर सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं। लेकिन करण अपनी पर्सनल लाइफ को पर्सनल ही रखना पसंद करते हैं। जिस वजह से पिता बनने के बाद करण ने अब तक अपनी बेटी का चेहरा भी फैंस को नहीं दिखाया था।
Trending Videos
2 of 5
करण पटेल
- फोटो : instagram/karan9198
करण पटेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में वो कई तस्वीरें भी बेटी के साथ उसके जन्म के बाद से ही शेयर करते रहते थे। लेकिन किसी भी तस्वीर में उनकी बेटी का चेहरा दिखाई नहीं देता था। हालांकि अब करण ने अपनी लाडली बेटी का चेहरा दिखा दिया है।
3 of 5
बेटी और पत्नी के साथ करण पटेल
- फोटो : Instagram
करण पटेल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में करण अपनी बेटी मेहर के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में करण की बेटी मेहर जमीन पर बैठी नजर आ रही हैं और पापा की तरफ देखकर मुस्कुरा रही हैं और बेहद क्यूंट लग रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ankita Bhargava and Karan Patel
- फोटो : file photo
तस्वीर को साझा करते हुए करण ने कैप्शन में लिखा, 'मेरी आंखें बंद होने पर भी मुझे सिर्फ तुम नजर आती हो मेरी प्यारी बच्ची'। तस्वीर में करण और उनकी बेटी के बीच की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही हैं। मेहर भी तस्वीर में बहुत प्यारी लग रही हैं। फैंस भी दोनों की तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि करण पटेल ने अभिनेत्री अंकिता भर्गव के साथ साल 2015 में शादी की थी। शादी के करीब 4 साल बाद साल 2019 में बेटी मेहर का जन्म हुआ था। अंकिता और करण दोनों ही बेटी से बेहद प्यार करते हैं। वहीं अब तस्वीर साझा कर करण ने अपनी बेटी की क्यूटनेस भी दिखाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।