फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सड़क किनारे लिट्टी चोखा बेचने वाले से भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार ऐसे बने खेसारी लाल यादव

Wed, 30 Oct 2019 11:43 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 30 Oct 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
Bhojpuri actor Khesari Lal Yadav to enter the Bigg Boss 13 house
खेसारी लाल यादव - फोटो : social media

टीवी के सबसे विवादित रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' में अब बिहार के सुपरस्टार एक्टर खेसारी लाल यादव एंट्री लेने वाले हैं। वीकेंड का वार में सलमान खान ने अपने फैंस से घर के तीसरे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में भोजपुरी सुपरस्टार को इंट्रोड्यूस कराया। खेसारी की शो में जल्द ही धमाकेदार एंट्री होने वाली है। घर में एट्री करने से पहले खेसारी एक सीक्रेट रूम में रह कर सारी चीजों को एनलाइज करेंगे। इस तरह कुछ दिन बिताने के बाद खेसारी को घर में एंट्री मिलेगी। बिग बॉस में इससे पहले भी कई बिहारी कंटेस्टेंट आकर अपना जलवा दिखा चुके हैं। इस बार बारी है खेसारी लाल यादव की। बिग बॉस में एंट्री से पहले आइए आपको बताते हैं खेसारी लाल यादव की लाइफस्टाइल और स्ट्रगल के बारे में।

Bhojpuri actor Khesari Lal Yadav to enter the Bigg Boss 13 house
Khesari Lal Yadav - फोटो : social media

भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारीलाल यादव ऐसे एक्टर हैं जिसके नाम से ही फिल्में चल जाती हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी सबसे अधिक मांग वाले अभिनेता हैं। पहली फिल्म 'साजन चले ससुराल' के लिए खेसारी को 11 हजार रुपए मिले थे। 11 हजार से करियर की शुरुआत करने वाले खेसारी लाल यादव को अपनी हर एक फिल्म के लिए अब कम से कम 40 लाख रुपये तक मिलते हैं।

Bhojpuri actor Khesari Lal Yadav to enter the Bigg Boss 13 house
khesari lal yadav
खेसारीलाल यादव बेहद गरीब फैमिली से आते हैं। अपनी पहले एल्बम के लिए उन्हें लिट्टी चोखा की दुकान खोलनी पड़ी थी। लेकिन आज खेसारीलाल यादव के पास वो सब कुछ है जो उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। एक इंटरव्यू में खेसारी लाल यादव ने बताया था कि जब वो दिल्ली में लिट्टी चोखा की दुकान लगाते थे तब उनकी पत्नी भी उनकी मदद करवाती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri actor Khesari Lal Yadav to enter the Bigg Boss 13 house
Khesari Lal Yadav - फोटो : instagram
खेसारी ने एक इंटरव्यू में कहा था- शादी के लिए भी उनके पास पैसे नहीं थे। उनके ससुर ने बेटी की शादी के लिए अपनी भैंसे तक बेच दी थी। ये सब हुआ खेसारी के स्टार बनने से पहले। शादी के बाद खेसारी की किस्मत बदल गई। बहुत कम लोग जानते हैं कि खेसारीलाल यादव को शत्रुघ्न यादव के नाम से भी जाना जाता है। खेसारी लाल यादव के 3 बच्चे हैं।

ये भी पढ़ें- छठ पर्व से पहले ही वायरल होने लगे ये गीत, अनुराधा-पवन सिंह की आवाज बना लेगी मुरीद
विज्ञापन
Bhojpuri actor Khesari Lal Yadav to enter the Bigg Boss 13 house
Khesari Lal Yadav - फोटो : file photo

एक जमाने में साइकिल के लिए भी तरसने वाले खेसारी के पास आज फॉर्चूनर जैसी महंगी गाड़ियां हैं। इसके अलावा पटना में उनका आलीशान घर भी है। खेसारी लाल यादव ने अब तक 70 से अधिक फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा खेसारी अपने स्टेज शो और विज्ञापन के लिए भी फेमस हैं जिससे वो काफी मोटी रकम कमाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed