फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूसरे धर्म में शादी करने के बाद इस अभिनेत्री ने छोड़ दी थी इंडस्ट्री, पांच साल बाद फिर की वापसी

Wed, 30 Oct 2019 11:05 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 30 Oct 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
kahin to hoga actress aamna sharif back in tv industry after five years in ekta kapoor serial
aamna sharif - फोटो : file photo

टीवी में 'कहीं तो होगा' सीरियल की कशिश तो आपको याद ही होगी । इस सीरियल में लीड रोल कर कशिश ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। एक-दो सीरियल में काम करने के बाद कशिश ने ग्लैमर की दुनिया से किनारा कर लिया। लंबे समय से वह लाइम लाइट से दूर थीं लेकिन एक बार फिर से उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में वापसी की है। जानिए आखिर कशिश कहां हैं और क्या कर रही हैं...

kahin to hoga actress aamna sharif back in tv industry after five years in ekta kapoor serial
Aamna Sharif - फोटो : instagram

कशिश का असली नाम आमना शरीफ है। आमना ने साल 2003 में टीवी शो से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 'होंगे जुदा ना हम' और 'नायिका' जैसे सीरियल में काम किया था। इसके साथ ही आमना ने सिनेमाजगत में भी हाथ आजमाया। आमना ने 'आलू चाट', 'आओ विश करें', 'शकल पे मत जा' जैसी फिल्में की। 

kahin to hoga actress aamna sharif back in tv industry after five years in ekta kapoor serial
aamna sharif - फोटो : social media

टीवी और फिल्मों में हाथ आजमाने के बाद आमना ने 2013 में करियर छोड़ने का फैसला लिया। आमना ने अपने ब्वॉयफ्रेंड अमित कपूर से शादी कर ली। इससे पहले कई सालों से वे एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। शादी के बाद आमना ने हिंदू धर्म अपना लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
kahin to hoga actress aamna sharif back in tv industry after five years in ekta kapoor serial
aamna sharif - फोटो : File Photo

आमना 2015 में मां बनी थीं। आमना के बेटे का नाम आर्यन कपूर है। आमना की शादी से पहले उनकी कई सितारों के साथ नजदीकियों की खबर मीडिया में आई थीं। आपको बता दें, आमना शरीफ आखिरी बार एक विलेन फिल्म में नजर आई थीं। इस फिल्म में आमना ने रितेश देशमुख की पत्नी का किरदार निभाया था।

विज्ञापन
kahin to hoga actress aamna sharif back in tv industry after five years in ekta kapoor serial
aamna sharif - फोटो : File Photo

इस फिल्म के बाद आमना ने एक बार फिर से लाइमलाइट से दूर हो गईं। वहीं अब आमना ने एक बार फिर से टीवी पर धमाकेदार एंट्री ली है। आमना इस वक्त एकता कपूर के सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' में कोमोलिका का किरदार निभा रही हैं। आमना से पहले कोमोलिका का किरदार हिना खान ने निभाया था। 

Bigg Boss 13: लिव-इन पार्टनर से ब्रेकअप के बाद टूट गई थीं शहनाज, डिप्रेशन से हो गई थी ऐसी हालत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed