अपने कॉमेडी अंदाज से हमेशा सुर्खियों में रहने वाली भारती सिंह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस से लिए मजेदार वीडियो और तस्वीरें साझा करती रहती हैं। एक बार फिर से भारती सिंह से इंस्टाग्राम अपने एक मजेदार वीडियो साझा किया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
इस वीडियो के लिए भारती ने लिए 200 रीटेक, फिर कहा- बाप को मत सिखा
इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए गए वीडियो में भारती सिंह अपने सह कलाकार के साथ अभिनय करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में भारती का सह कलाकार उनसे कहता है कि 'कोई किसी के बिन नहीं मरता, आदत तुम्हारी भी छूट जाएगी और मेरी भी।' इस पर भारती अपने कॉमेडी अंदाज में जवाब देती हुई वीडियो में कहती हैं- 'हां मामूल है तेरे बाप को मत सिखा चल।' इसके वीडियो के बैक ग्राउंड में पंजाबी गाना वखरा स्वैग बजने लगता है।
इस वीडियो को साझा करते हुए भारती सिंह बेहद कैप्शन भी दिया है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा- '200 रीटेक के बाद भी कितनी बुरी एक्टिंग की कौशल ने....' भारती के फैंस और छोटे पर्दे की सितारे उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। भारती सिंह 'द कपिल शर्मा शो' में भी अपनी कॉमेडी से खूब हंसाती हैं।
200 retake ke baad bhi kitni buri acting ki @kaushal_j ne 😂😂😂😂💔💔💔💔☹️☹️☹️ @indiatiktok
A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen) on
सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहने वाली भारती सिंह ने बीते दिनों कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ की बेबी शावर की तस्वीरें साझी की थीं। भारती ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर गिन्नी चतरथ की बेबी शावर की तस्वीरें कपिल के फैंस के लिए शेयर की थी। इस खास मौके पर गिन्नी ने पिंक गाउन और सिर पर टियारा पहना हुआ है। गिन्नी किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं।