कॉमेडियन भारती सिंह इस समय अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने एक मजेदार वीडियो शेयर करते हुए पति हर्ष लिंबाचिया संग एक मजेदार वीडियो शेयर करते हुए जानकारी दी थी। इसके बाद भारती ने एक और तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं थी। इस समय कोविड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रेग्नेंसी के समय में कोविड से बचने के लिए भारती सिंह कुछ समय के लिए अपने पति हर्ष के साथ फार्म हाउस में शिफ्ट हो गई हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करके घर में अंदर की झलक भी दिखाई है। इस फार्महाउस में स्वीमिंग पूल के साथ सारी सुख-सुविधा की चीजें मौजूद हैं।
2 of 5
bharti singh
- फोटो : insta
भारती सिंह ने अपने यूट्यूब व्लॉग के जरिए अपने फार्म हाउस की अंदर की झलक शेयर की है। इसी के साथ उन्होंने बताया कि मुंबई में बढ़ते कोरोना केस की वजह से उन्होंने यहां शिफ्ट होने का फैसला लिया है। भारती सिंह के पति हर्ष ने इस बात की जानकारी भी दी कि वह अब फार्म हाउस से ही शूटिंग करेंगी और व्लॉग बनाएंगे। वीडियो में भारती और हर्ष मस्ती करते नजर आ आए।
3 of 5
bharti singh
- फोटो : screen shot
भारती सिंह हर्ष का मजाक बनाते हुए कहती हैं कि मैं एक छोटे से राइटर की बीवी हूं। तो वहीं हर्ष भी भारती का मजाक बनाते हुए कहते हैं कि 'घर में रहना चाहिए, इसका एक फायदा होता है कि आप जिंदगी की कड़वी सच्चाई के सामने रहते हैं'। हर्ष ने आगे कहा, "करें क्या झगड़ा फार्म हाउस पे (क्या हमें फार्म हाउस में लड़ना चाहिए)?" इस पर भारती ने जवाब दिया, "फार्महाउस ऐसे कह रहा है जैसे सलमान खान के फार्म हाउस के पास ही हमारा फार्म हाउस है"। आपको बता दें की भारती का फार्म हाउस काफी बड़ा है और इसमें खुला स्पेस भी है।
4 of 5
bharti singh
- फोटो : screen shot
स्वीमिंग पूल-
भारती के इस फार्म हाउस में एक बड़ा स्वीमिंग पूल भी बना हुआ है और उसके आस-पास भी काफी खुली जगह है। इसी के साथ फार्म हाउस में कई बड़े कमरे भी बने हुए हैं। भारती अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ यहां शिफ्ट हुईं हैं।
5 of 5
bharti singh
- फोटो : screen shot
भारती सिंह कहती हैं कि 'मैंने सोचा है कि आज का खाना गैस पर नहीं बल्कि चूल्हे पर सिगड़ी टाइप पर बनाएं'। इसके बाद शाम को जहां हर्ष लिंबाचिया चूल्हे पर कुछ ग्रिल करते नजर आते हैं तो वहीं भारती भी रोटियां सेंकती नजर आईं।