रंगों का त्योहार होली हर आम और खास के लिए खुशनुमा होता है। लेकिन बात अगर दर्शकों के चहेते फिल्म और टीवी सितारों की होली की हो तो माहौल कुछ अलग ही हो जाता है। चर्चित अभिनेता और अभिनेत्रियों ने अमर उजाला से साझा किए मुंबई में होली के अनुभव...
{"_id":"5c8ffd12bdec22142d5e4358","slug":"bharti-singh-adaa-khan-and-shweta-tripathi-share-first-holi-experience-in-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुंबई में कैसी रही थी भारती, अदा खान समेत इन स्टार्स की पहली होली, शेयर की यादें","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
मुंबई में कैसी रही थी भारती, अदा खान समेत इन स्टार्स की पहली होली, शेयर की यादें
Thu, 21 Mar 2019 07:50 AM IST
विजय जैन
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Thu, 21 Mar 2019 07:50 AM IST
विज्ञापन
actors
- फोटो : amar ujala
Adaa Khan
- फोटो : instagram
अदा खान, एक्ट्रेस
'त्योहारों में मुझे सबसे ज्यादा होली पसंद है। बचपन में तो खूब मस्ती करते थे मगर जब से मुंबई में आई हूं यहीं की होकर रह गई हूं। इस बार होली में शूटिंग का बहुत व्यस्त शेड्यूल है तो अपने साथी कलाकारों के साथ ही सेट पर ही होली मनाऊंगी। पिछली होली में भी मैंने अपने सेट पर खूब मस्ती की थी। सेट की होली की तो कुछ बात ही अलग होती है, होली स्पेशल के शूट में हम एक्टिंग कम और मस्ती ज्यादा करते हैं।'

Ankur Nayyar
- फोटो : instagram
अंकुर नायर, एक्टर
'मैं आमतौर पर अपने परिवार और दोस्तों संग होली मनाना पसंद करता हूं। लेकिन पिछले दो सालों से मुंबई में ही होली मना रहा हूं। पिछले साल मैंने अपने सेट पर ही जमकर होली की धूम मचाई। मुंबई में मेरी पहली होली थी जो वाकई यादगार रही। इस बार होली और बढ़िया ढंग से मनाऊंगा। अपने दोस्तों को भी पठानकोट से मैंने यहां होली की पार्टी के लिए बुलाया है।'

Shweta Tripathi
- फोटो : social media
श्वेता त्रिपाठी, एक्ट्रेस
'होली मेरे लिए सबसे प्यारा त्योहार है। जब मैंने मुंबई में अपनी पहली होली मनाई तो मुझे बड़ा मजा आया। त्योहार के एक दिन पहले तो मैं अपने घरवालों को बहुत मिस कर रही थी लेकिन अगले ही दिन की सुबह ऐसी रंगीन रही कि मैं होली के रंग में रंग में डूब गई। मैं बस सोकर ही उठी थी और मेरे दोस्तों ने मुझे गुलाल से रंगीन बना दिया था। मुंबई की होली का एक अलग ही आनंद है। मैं यहां अपने दोस्तों के साथ त्योहार मनाना सबसे ज्यादा पसंद करती हूं।'

Anjali Akhoury
- फोटो : social media
अंजलि अखौरी, सिंगर
'मुंबई में मेरी पहली होली मैं कभी नहीं भूल सकती। करियर की मेरे शुरूआत ही थी, मैं पटना से मुंबई आई ही थी और मेरी किसी से जान पहचान या दोस्ती भी नहीं थी। तो पूरा दिन मैं घर में ही रही। उत्तर भारत ही होली का हुड़दंग में मुंबई में बहुत मिस करती हूं। हम वहां होली खेलते हैं फिर घंटों रंग छुड़ाते हैं। लोक संगीत बजता है। धमाल होता है। मुंबई में अब मैं होली खूब मनाती हूं लेकिन यहां की होली अबीर गुलाल और होली पार्टी तक ही सीमित है। मुझे मौका मिले तो मैं अब भी वापस जाकर अपने दोस्तों के साथ मस्ती और धमाल वाली होली पानी की बौछारों के बीच मनाना चाहूंगी।'