{"_id":"61c181de2f08d06558181a58","slug":"bharti-reveals-whether-she-wants-girl-or-boy-asks-media-to-pay-hospital-bills","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bharti Singh Pregnant: भारती सिंह बोलीं- बच्चा होने वाला है तो कोई गलती कर दी... लाओ 50-50 हजार डिलीवरी खर्च!","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bharti Singh Pregnant: भारती सिंह बोलीं- बच्चा होने वाला है तो कोई गलती कर दी... लाओ 50-50 हजार डिलीवरी खर्च!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
भारती सिंह
- फोटो : Instagram
Link Copied
लोकप्रिय कॉमेडियन भारती सिंह अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाओं में हैं। पति हर्ष लिंबाचिया के साथ मिलकर उन्होंने प्रशंसकों को यह खुशखबरी सुनाई थी। अब उनका एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजी से डिलीवरी खर्च मांग रही हैं। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखने के बाद यकीनन आपकी हंसी छूट जाएगी। गौरतलब है कि भारती सिंह कई फिल्मों में अभिनय भी कर चुकी हैं। जिनमें अक्षय कुमार की फिल्म 'खिलाड़ी 786' और पुलकित सम्राट एवं यामी गौतम की 'सनम रे' भी शामिल है। इसके साथ ही वह 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज', 'कॉमेडी सर्कस के सुपरस्टार' 'कॉमेडी सर्कस के तानसेन' और 'कॉमेडी सर्कस के अजूबे' जैसे कॉमेडी रियलटी शो में भी अपने जलवे बिखेर चुकी हैं। इस वक्त वह 'द कपिल शर्मा शो' में भी नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला
Trending Videos
2 of 5
भारती सिंह
- फोटो : Social Media
इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसे अब तक 49 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो पर भारती सिंह के फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो में भारती सिंह कह रही हैं, मैं बता दूंगी कि किस हॉस्पिटल में एडमिट हूं। 50-50 हजार रुपये आप जो भी चैनल है, सबकी तरफ से डिलीवरी का खर्चा आना चाहिए, क्योंकि हम अपनी मर्जी से सभी को बताना चाहते थे, लेकिन आप लोगों ने खबरें छाप-छापकर सबको बता दिया। इससे हमारा सस्पेंस खराब हो गया।
3 of 5
हर्ष लिम्बाचिया, भारती सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
कार के भीतर बैठी भारती सिंह को कहते हुए सुना जा सकता है, मैं अपनी फ्रेंड को बता दूंगी कि किस हॉस्पिटल में बच्चा होगा। तो हर प्रेस वाले 50 हजार रुपये वहां पर पहुंचा दें। इस वीडियो के शुरुआत में भारती सिंह पैपराजी की तरफ हाथ जोड़कर कह रही हैं- बच्चा होने वाला है तो कोई गलती कर दी! उनकी इस बात पर सभी हंसने लगते हैं। भारती के इस फनी वीडियो और स्टाइल को सोशल मीडिया यूजर्स भी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया
- फोटो : सोशल मीडिया
भारती ने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी। उन्होंने कहा था कि उनके घर में जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। भारती ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था, यह था हमारा सबसे बड़ा सरप्राइज, रुके क्यों हो… कर दो अब सब्सक्राइब।
भारती ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें पहले वह ग्रीन कलर के आउटफिट में डांस मूव्स करते हुए नजर आती हैं और फिर पलक झपकते ही नई ड्रेस में दिखने लगती हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, मॉम टू बी... बहुत मजा आ रहा है मम्मी बनने में।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।