'बिग बॉस 11' से बाहर होते ही बेनाफशा सूनावाला ने ऐसी तस्वीर पोस्ट कर दी है, जिसे देख शो का कोई भी फैन सोच में पड़ जाए। शो में प्रियांक से नजदीकियां बढ़ाने वाली बेन, बाहर आते ही ब्वॉयफ्रेंड की बाहों में नजर आईं। उन्होंने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं जिसमें वे दोनों जमकर दुनिया के सामने अपने निजी पलों की नुमाइश कर रहे हैं।
Bigg Boss 11: बेघर होते ही ब्वॉयफ्रेंड की बांहों में पहुंची बेनाफशा, Kiss लेते तस्वीरें वायरल
बेनाफशा ने साफ किया कि उन्होंने अपनी ये तस्वीरें उनसे नफरत करने वालों को जवाब देने के लिए है।
A post shared by Benafsha Soonawalla (@benafshasoonawalla) on
वहीं वीजे वरुण सूद ने भी इंस्टाग्राम पर एक क्लिप शेयर की है जिसमें वह गर्लफ्रेंड बेनाफशा सूनावाला को चूमते नजर आ रहे हैं।
A post shared by Varun Sood (@varunsood12) on
गौरतलब है कि घर से बाहर आते ही बेनाफशा ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। इस बयान में उन्होंने कहा है कि प्रियांक उनके भाई की तरह है। स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम को दिए इंटरव्यू में बेनाफशा ने कहा, 'मेरे और उसके बीच कुछ नहीं है। पता नहीं लोग इसे इतना बड़ा मुद्दा क्यों बना रहे हैं। हम घर में सिर्फ मस्ती करते थे। जोक पास करते थे। मैं उससे कहती थी कि तू बहुत प्यार करता है मुझसे, एक्सेप्ट कर ले। तू मुझे डिफरेंट फील कराता है।'
बता दें कि प्रियांक और बेनाफशा की केमिस्ट्री को देखकर प्रियांक की गर्लफ्रेंड दिव्या ने उनसे ब्रेकअप कर लिया है। इस बारे में बेनाफशा ने कहा, 'मैं उनसे मिलकर बात करूंगी। मुझे उम्मीद है कि वो मान जाएगी।'