इस बार बिग बॉस के घर से बेघर होने के लिए सपना चौधरी, हिना खान और बेनाफशा सूनावाला नॉमिनेट थे। हिना और सपना मजबूत कंटेस्टेंट हैं इसलिए अबकी बार बेनाफशा का बाहर जाना तय था। घर से बाहर आते ही बेनाफशा ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। इस बयान में उन्होंने कहा है कि प्रियांक उनके भाई की तरह है।
बेघर होते ही ये क्या बोल गईं बेनाफशा- 'मैं प्रियांक के साथ बिस्तर पर सोई लेकिन वो मेरे भाई जैसा'
जी हां, स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम को दिए इंटरव्यू में बेनाफशा ने कहा, 'मेरे और उसके बीच कुछ नहीं है। पता नहीं लोग इसे इतना बड़ा मुद्दा क्यों बना रहे हैं। हम घर में सिर्फ मस्ती करते थे। जोक पास करते थे। मैं उससे कहती थी कि तू बहुत प्यार करता है मुझसे, एक्सेप्ट कर ले। तू मुझे डिफरेंट फील कराता है।'
पढ़ें- फिल्में हुईं फ्लॉप तो करोड़पति बिजनेसमैन से की शादी, अब ऐसी दिखने लगी मिथुन की ये हीरोइन
बेनाफशा आगे कहती हैं, 'मैं सिर्फ उसकी टांग खींचती थी। हम दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। हां हम एक-दूसरे को किस करते थे। गले लगाते थे। वो एक अच्छा लड़का है। मैं उसके साथ एक ही बिस्तर पर सोई लेकिन सिर्फ इमोशनल सपोर्ट के लिए। प्रियांक मेरे भाई की तरह है।'
पढ़ें- क्षत्रिय महासभा का ऐलान- 'दीपिका को जिंदा जलाने वाले को 1 करोड़ रुपए का इनाम'
बता दें कि प्रियांक और बेनाफशा की केमिस्ट्री को देखकर प्रियांक की गर्लफ्रेंड दिव्या ने उनसे ब्रेकअप कर लिया है। इस बारे में बेनाफशा ने कहा, 'मैं उनसे मिलकर बात करूंगी। मुझे उम्मीद है कि वो मान जाएगी। वो सब भले ही देखने में गलत लगा हो लेकिन कुछ भी गलत नहीं था। मैं यूएस वाली गर्लफ्रेंड के बारे में कुछ नहीं जानती लेकिन अगर उसे मेरी वजह से कोई परेशानी है तो मैं उन्हें जरूर मनाऊंगी।'