रियल्टी शो बिग बॉस 11 में 49 वें दिन 'वीकेंड का वार' में बेनाफ्शा घर से बेघर हो गई हैं। बेनाफ्शा शो से एलीमिनेट होने वाली आठवीं कंटेस्टेंट हैं। घर से बाहर होने के लिए हिना, सपना और बेन नॉमीनेट हुए थे।
बता दें कि 'वीकेंड का वार' की शुरुआत विवादित फिल्म 'पद्मावती' की लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से हुई। स्टेज पर सलमान खान और दीपिका काफी मस्ती करते नजर आए। इसके बाद दीपिका को घर के अंदर भेजा गया।
दीपिका ने घरवालों के साथ घूमर डांस किया और कुछ कंटेस्टेंट के साथ गेम भी खेला। इस बीच उन्होंने घरवालों से पूछा कि बिग बॉस के घर में कौनसी कंटेस्टेंट पद्मावती का किरदार निभा सकती है इस सवाल पर ज्यादातर कंटेस्टेंट ने शिल्पा का नाम लिया और फिर दीपिका ने उन्हें पद्मावती का ताज पहनाया।
इसके बाद दीपिका ने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार पूछा जिसे लेकर सभी ने पुनीश शर्मा का नाम लिया। वहीं आकाश से गाना गाने को कहा और फिर हितेन और अर्शी के बीच रोमांस करवाया। कुल मिलाकर बिग बॉस का पूरा घर पद्मावती के रंग में रंग चुका था।
बता दें कि घर से अब तक आठ कंटेस्टेंट बाहर हो चुके हैं जिनमें आठवां नंबर बेनाफ्शा का था। बेन को हिना और सपना से कम वोट मिले थे। बता दें कि सपना को सबसे ज्यादा एक लाख से ऊपर वोट हासिल हुए थे। बता दें कि बेन को घर में सबसे ज्यादा प्रियांक के साथ देखा जाता था लेकिन अब बेन के जाने के बाद प्रियांक खुद को अकेला महसूस करेंगे।