फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 16: बिग बॉस ने अर्चना को दिया खुला चैलेंज, शिव से कप्तानी छीनते हुए एक्ट्रेस को सौंपी घर की कमान

Fri, 21 Oct 2022 11:54 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 21 Oct 2022 11:54 PM IST
सार

टेलीविजन के मशहूर और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन में हर दिन दर्शकों को कई सारे ट्विस्ट्स एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं।

विज्ञापन
BB 16: Bigg Boss gave open challenge to Archana gautam by appointing her as new captain of the house
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

टेलीविजन के मशहूर और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन में हर दिन दर्शकों को कई सारे ट्विस्ट्स एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। शुरुआत से ही दर्शकों का मनोरंजन कर रहा यह सीजन हर दिन नए धमाके और हंगामे के साथ दर्शकों को खुद से बांधे रखा है। इसी बीच शुक्रवार को प्रसारित हुए शो के लेटेस्ट एपिसोड में एक बार फिर कई सारे हंगामे देखने को मिले। इतना ही नहीं बिग बॉस ने घरवालों की हरकतों को देखते हुए घर में एक बड़ा उलटफेर भी किया।

BB 16: Bigg Boss gave open challenge to Archana gautam by appointing her as new captain of the house
अर्चना - फोटो : Social media

बीते दिनों शिव ठाकुर कैप्टेंसी टास्क को जीतने के बाद घर के कप्तान बने थे। लेकिन शिव के कैप्टन बनने के बाद से ही घर के कई सदस्य उनके खिलाफ होते नजर आने लगे। इसी बीच शुक्रवार के एपिसोड में घर के कई सदस्य बागी तेवर अपनाते दिखे, जिसके चलते बिग बॉस ने भी कड़ा रुख अपनाया। दरअसल रात में लोगों की बातचीत से परेशान होकर अर्चना ने सभी घर वालों की नींद खराब की और फिर सुबह खुद नियम तोड़ते हुए लगातार वार्निंग के बाद भी सोती रहीं।

Bigg Boss 16: सलमान खान को हुआ डेंगू, अब यह कलाकार होस्ट करेगा बिग बॉस के एपिसोड्स

BB 16: Bigg Boss gave open challenge to Archana gautam by appointing her as new captain of the house
Shiv Thakur - फोटो : Social media

इस पर घर के कप्तान शिव भी उन्हें कई बार उठाने की कोशिश करते रहे लेकिन वह लगातार नियम तोड़ते रहीं। ऐसे में लगातार टूटते घर के नियम और घर वालों के सामने अच्छा बनने के लिए सेफ प्ले कर रहे शिव को बिग बॉस ने तुरंत प्रभाव से कैप्टेंसी से निलंबित कर दिया। इतना ही नहीं शिव को कैप्टेंसी से हटाते हुए बिग बॉस में एक बड़ा उलटफेर किया, जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया। साथ ही उन्होंने घर के एक सदस्य को सबके सामने खुला चैलेंज तक दे डाला।

Gumnaam Sitare: अपनी चीख से रूह कंपा देती थीं मालिनी शर्मा, जानें अब कहां है राज फिल्म की यह अभिनेत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
BB 16: Bigg Boss gave open challenge to Archana gautam by appointing her as new captain of the house
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

दरअसल अर्चना के बार-बार नियम तोड़ने की वजह से बिग बॉस ने उन्हें बतौर सजा घर का कप्तान नियुक्त कर दिया। बिग बॉस ने कहा कि वह हर बार घर के कप्तान में गलतियां निकालती और उन पर उंगलियां उठाती रही हैं। ऐसे में अब वह घर के सबसे शरारती बच्चे को सबसे बड़ी जिम्मेदारी दे रहे हैं और अब वह इस बात को देखेंगे कि अर्चना कैसे घर की जिम्मेदारी उठाती हैं। हालांकि अर्चना के कप्तान बनते ही सभी घरवाले उनके खिलाफ हो गए और लगातार बिग बॉस के नियमों का उल्लंघन करते नजर आए।

Bollywood Gossips: हनुमान बनने के लिए सीता से भी ज्यादा समय लेते थे दारा सिंह, तीन से चार घंटे होता था मेकअप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed