फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में गुम हुए अब्दु रोजिक, परेशान घरवालों का ढूंढ-ढूंढकर हाल बेहाल

Sat, 15 Oct 2022 01:47 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 15 Oct 2022 01:47 AM IST
सार

टीवी के चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। शो में आए सदस्य लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं।

विज्ञापन
BB 16: Abdu Rozik goes missing in Bigg Boss house contestants went tensed after this
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

टीवी के चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। शो में आए सदस्य लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। वहीं, शो को और भी ज्यादा मनोरंजक बनाने के लिए शो के मेकर्स लगातार नए-नए ट्विस्ट्स से दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रसारित हुए एपिसोड में एक बार फिर सलमान खान घरवालों से मुखातिब होने बिग बॉस के घर पहुंचे। इस दौरान सलमान ने ना सिर्फ घरवालों से बातचीत की, बल्कि बीते हफ्ते हुई सभी हलचलों और हरकतों पर जमकर क्लास भी लगाई।

BB 16: Abdu Rozik goes missing in Bigg Boss house contestants went tensed after this
सलमान खान और अर्चना गौतम। - फोटो : amar ujala

इसके अलावा घर पहुंचे सलमान खान ने सभी घरवालों के अंदर की बात भी निकलवाई। दरअसल, अभिनेता ने जूस पीने वाले एक टास्क के जरिए घरवालों को एक-दूसरे के लिए परफेक्ट नाम चुनने के लिए कहा। टास्क को करते हुए जहां गोरी ने श्रीजिता को शातिर शिकंजी और कड़वी जुबान का टैग दिया तो वहीं अर्चना ने सौंदर्या को लालची लौकी और घमंडी गाजर का जूस पिलाया। इतना ही नहीं पलटवार करते हुए सौंदर्या ने भी अर्चना को खडूस कद्दू, लालची लौकी, कड़वी जबान और पलटू प्याज का टैग दिया।

Bigg Boss 16: सुंबुल के पिता ने शालीन भनोट को लगाई फटकार, कहा- तुमने मेरी बेटी का तमाशा बनाकर रख दिया है

BB 16: Abdu Rozik goes missing in Bigg Boss house contestants went tensed after this
अब्दु रोजिक - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं सलमान खान ने घरवालों के साथ एक छोटा सा प्रैंक भी किया, जिसके लिए उन्होंने साजिद खान की मदद ली। अभिनेता ने साजिद से कहा कि वह अब्दु को कहीं छिपा दें और घरवालों से कहे कि वह कहीं गुम हो गए हैं और सभी के सामने उन्हें ऐसा जाहिर करना होगा कि उन्हें अब्दु के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। सलमान की बात मानते हुए साजिद ने अब्दु को कन्फेशन रूम में बैठा कर सभी घरवालों को कहा कि वह काफी देर से अब्दु को ढूंढ रहे हैं लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पा रहा है।

Robbie Coltrane: हैरी पॉटर के 'रूबियस हैग्रिड' का निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
BB 16: Abdu Rozik goes missing in Bigg Boss house contestants went tensed after this
अब्दु रोजिक - फोटो : सोशल मीडिया

साजिद की बात सुनते ही सभी घरवाले परेशान हो गए और सभी मिलकर पूरे घर में अब्दु को ढूंढने लगे। इस दौरान सभी ने उनका नाम पुकारा और घर के हर एक कोने में उन्हें ढूंढने की कोशिश की। लेकिन अब्दु के ना मिलने से सभी परेशान हो गए और उन्हें बेडरूम से लेकर किचन की अलमारी तक सभी जगह खोजने लगे। वहीं दूसरी तरफ घर में यह आलम देख कन्फेशन रूम में बैठे अब्दु हंसते नजर आए। हालांकि बाद में सभी को परेशान होता देख सलमान खान खुद अब्दु को लेकर घर के अंदर पहुंच गए।

The Little Mermaid: डिज्नी की 'द लिटिल मरमेड' का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed