फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP Week 44: 'फाल्तू' की एंट्री ने टीवी की दुनिया में मचाई खलबली, क्या अनुपमा बचा पाएगी अपनी साख?

Thu, 10 Nov 2022 01:59 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 10 Nov 2022 01:59 PM IST
विज्ञापन
barc trp week 44 top 5 shows anupamaa ghkkpm yeh rishta kya kehlata hai yeh hai chahtein Faltu
अनुपमा, फाल्तू - फोटो : social media

बार्क ने इस साल के 44वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें टॉप 5 सीरियल्स का खुलासा हो गया है। इस हफ्ते इसमें बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। जहां एक तरफ नए शो ने धमाकेदार एंट्री मारी है, वहीं दूसरी तरफ जो सीरियल कई हफ्तों से लिस्ट में अपनी धाक जमाए हुए थे उन्हें बड़ा झटका लगा है। स्टार प्लस के नए शो 'फाल्तू' को पहले ही हफ्ते में जबरदस्त व्यूज मिले हैं, जिसे देखकर लग रहा है लोगों को शो का कॉन्सेप्ट काफी पसंद आ रहा है। इसे देखते हुए कहीं न कहीं शुरुआत से ही इस लिस्ट के टॉप पर काबिज 'अनुपमा' के मेकर्स को टक्कर महसूस हुई होगी। ऐसे में चलिए बिना समय गवांते हुए आपको बताते हैं इस हफ्ते के टॉप 5 सीरियल्स के बारे में.... 

barc trp week 44 top 5 shows anupamaa ghkkpm yeh rishta kya kehlata hai yeh hai chahtein Faltu
अनुपमा - फोटो : social media

अनुपमा 
नवंबर के दूसरे हफ्ते में भी नंबर वन पर राजन शाही का पॉपुलर शो 'अनुपमा' है। इस हफ्ते भी सबसे ज्यादा व्यूअरशिप लेकर रूपाली गांगुली स्टरर यह शो सबसे आगे रहा है। पिछले हफ्ते पाखी और अधिक की शादी से कहानी आए धमाकेदार ट्वीस्ट के बाद से इस मशहूर सीरियल की व्यूअरशिप में बढ़ोतरी देखी गई है। इस हफ्ते 'अनुपमा' को 2.8 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं, जिससे पता चलता है कि शो की कहानी में लोगों को काफी इंट्रस्ट आ रहा है।

barc trp week 44 top 5 shows anupamaa ghkkpm yeh rishta kya kehlata hai yeh hai chahtein Faltu
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : social media

गुम है किसी के प्यार में
इस हफ्ते दूसरे पायदान पर स्टार प्लस का शो 'गुम है किसी के प्यार में' है, जिसने 2.7 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन हासिल किए हैं। इस शो की रेटिंग में काफी उछाल देखने को मिला है। जब से सवी की सच विराट के सामने आया है, तभी से शो की कहानी में इंटरेस्टिंग ट्विस्ट एंड टर्न्स आए हैं। नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह स्टारर इस सीरियल में इन दिनों विराट और सई के बीच जमकर टकराव देखने को मिल रहा है। 
Avatar-The Way Of Water: 'अवतार 2' की रिलीज से पहले जॉन लैंडो ने दिखाया भारत के लिए प्यार, बोले- नमस्ते इंडिया 

विज्ञापन
विज्ञापन
barc trp week 44 top 5 shows anupamaa ghkkpm yeh rishta kya kehlata hai yeh hai chahtein Faltu
फाल्तू - फोटो : social media

फाल्तू 
हाल ही में स्टार प्लस पर शुरू हुआ नया शो 'फाल्तू' इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर है। जी हां, आते ही इस शो ने हफ्तों से इस लिस्ट में जगह बनाए हुए तमाम टीवी सीरियल्स को पीछे छोड़ दिया है और 2.3 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन हासिल किए हैं। गांव की एक लड़की की कहानी दिखाते इस शो ने सभी सीरियल्स के बिछाए जाल को भेदते हुए यह मकाम हासिल किया है। 
Kangana Ranaut: ऊंचाई की स्क्रीनिंग के दौरान जया बच्चन ने कंगना रणौत को किया इग्नोर, अभिषेक ने यूं संभाली बात

विज्ञापन
barc trp week 44 top 5 shows anupamaa ghkkpm yeh rishta kya kehlata hai yeh hai chahtein Faltu
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : Social Media

ये रिश्ता क्या कहलाता है
स्टार प्लस के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता' है की टीआरपी में इस बार भारी उछाल देखने को मिली है। शो ने लिस्ट में इस बार चौथे पायदान पर अपनी जगह बनाई है, जिससे पता लगा रहा है कि शो में चल रहा ट्रैक लोगों को भा रहा है। प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा स्टारर शो को इस बार 2.2 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं। 
Rajeev Sen: राजीव ने किया चारू के दिल में अपने लिए प्यार होने का दावा, कहा- आपके लिए दरवाजे अभी भी खुले हैं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed