फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP Week 40: 'अनुपमा' की बादशाहत बरकरार, इस हफ्ते टॉप पांच में आए ये टीवी सीरियल्स

Sat, 15 Oct 2022 10:07 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 15 Oct 2022 10:07 AM IST
विज्ञापन
Barc trp week 40 top 5 shows anupamaa ghkkpm imlie Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Kumkum Bhagya
अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : social media

बार्क ने इस साल के 40वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें थोड़ा फेरबदल देखने को मिला है। बीते हफ्ते, टीआरपी के चार्ट में सिर्फ स्टार प्लस के सीरियल्स का राज था। जहां 'अनुपमा' पहले नंबर पर था तो वहीं बाकी स्थान पर इसी चैनल के अलग-अलग सीरियल्स आए थे। लेकिन इस हफ्ते टीआरपी की लिस्ट से एक सीरियल ने फिर से धांसू एंट्री की है, जिससे साफ है कि दर्शकों का मिजाज थोड़ा बदल रहा है। तो चलिए जानते हैं इस हफ्ते किन सितारों के टीवी शोज को मिली टीआरपी टॉप-5 लिस्ट में जगह...


 

Barc trp week 40 top 5 shows anupamaa ghkkpm imlie Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Kumkum Bhagya
अनुपमा सीरियल - फोटो : social media

अनुपमा
हर हफ्ते की तरह इस बार भी पहले नंबर के टीवी सीरियल के नाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। टीआरपी की लिस्ट में पहले नंबर पर 'अनुपमा' ने अपनी जगह बनाई है। यह हफ्ते लंबे समय से दर्शकों को अपने साथ बांधे हुए हैं। रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे, गौरव खन्ना और मदालसा शर्मा स्टारर 'अनुपमा' को दर्शकों को खूब सारे टर्न और ट्वीस्ट देखने को मिलते हैं, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- Box Office Report: 'डॉक्टर जी' को मिली ठीकठाक ओपनिंग, पहले ही दिन औंधे मुंह गिरी 'कोड नेम तिरंगा'
 

Barc trp week 40 top 5 shows anupamaa ghkkpm imlie Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Kumkum Bhagya
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : Social Media

गुम है किसी के प्यार में
टीआरपी की लिस्ट में दूसरे नंबर पर 'गुम है किसी के प्यार में' में रहा है, जो बीते हफ्ते भी इसी स्थान पर था। इन दिनों सीरियल में सई और विराट की जिंदगी में दिलचस्प कहानी चल रही है। विनायक की वजह से सई और विराट करीब आ रहे हैं और पत्रलेखा इस वजह से परेशान है। इन तीनों की कहानी कहां जाएगी? यह तो दर्शकों को नहीं पता। लेकिन दर्शक सीरियल को प्यार खूब दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- Urfi Javed Birthday: कभी दिया धर्म पर बयान तो कभी अभिनेत्रियों से लिया पंगा, इन विवादों में फंसीं उर्फी जावेद
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Barc trp week 40 top 5 shows anupamaa ghkkpm imlie Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Kumkum Bhagya
ये हैं चाहतें - फोटो : सोशल मीडिया

ये हैं चाहतें
स्टार प्लस का सीरियल इस हफ्ते भी तीसरे नंबर पर रहा है। यह सीरियल बीते कई हफ्ते से इस स्थान पर बना हुआ है। शो में कई मजेदार ट्विस्ट एंड टर्न्स आ रहे हैं, जो दर्शकों को अपने साथ बांधे रखने के लिए ठीक है। 

विज्ञापन
Barc trp week 40 top 5 shows anupamaa ghkkpm imlie Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Kumkum Bhagya
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : Social Media

ये रिश्ता क्या कहलाता है
टीआरपी की लिस्ट में इस हफ्ते चौथे नंबर पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल है, जो वर्षों से टीवी की दुनिया पर राज कर रहा है। सीरियल की कहानी में इन दिनों अभिमन्यू और अक्षरा के बीच टकरार दिखाया जा रहा है। हालांकि, बीते एपिसोड में अक्षरा को चोट लग जाती है, जिसके बाद अभिमन्यू ही अक्षरा का ध्यान रखता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed