फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Urfi Javed Birthday: कभी दिया धर्म पर बयान तो कभी अभिनेत्रियों से लिया पंगा, इन विवादों में फंसीं उर्फी जावेद

Sat, 15 Oct 2022 08:15 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 15 Oct 2022 08:15 AM IST
विज्ञापन
Birthday special urfi javed controversy statement on hindu muslim and fight with kashmira shah chahatt khanna
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

उर्फी जावेद मनोरंजन जगत का वो चेहरा हैं, जिसके बारे में सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा होती रहती है। वह कुछ भी करें, हर बार सुर्खियों में आ जाती हैं। उर्फी ने हर बार अपने फैशन सेंस से लोगों को हैरान किया है। वह कई बार अपने कटे-फटे कपड़ों की वजह से ट्रोल हुई हैं। हालांकि, फैशन के अलावा भी उर्फी जावेद कई बार कॉन्ट्रोवर्सी का हिस्सा रही हैं। आज उर्फी अपना 25वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर हम आपको उनके विवाद बताते हैं।  

Birthday special urfi javed controversy statement on hindu muslim and fight with kashmira shah chahatt khanna
उर्फी जावेद - फोटो : अमर उजाला

पोर्न साइट पर अपलोड हुईं तस्वीरें
उर्फी जावेद अपनी बोल्डनेस की वजह से खूब ट्रोल होती हैं लेकिन अभिनेत्री ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि जब वह स्कूल में थीं तब उनकी तस्वीरें एडल्ट साइट पर अपलोड हो गई थीं। अभिनेत्री ने कहा था कि जब वह 11वीं क्लास में पढ़ती थीं, तब उनकी तस्वीरें एडल्ट साइट पर डाल दी गई थीं, जिसके बाद रिश्तेदार उन्हें पोर्न स्टार कहते थे। यहां तक कि उनके बैंक अकाउंट की डिटेल्स तक चेक की जाती थीं। इसी वजह से उनके पिता भी उन्हें मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करते थे। उर्फी के मुताबिक, इसी वजह से उन्हें घर से तक भागना पड़ा था।

यह भी पढ़ें:- Urfi Javed Net Worth: करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं उर्फी जावेद, एक महीने में कमा लेती हैं मोटी रकम
 

Birthday special urfi javed controversy statement on hindu muslim and fight with kashmira shah chahatt khanna
उर्फी जावेद - फोटो : अमर उजाला

धर्म पर विवादित बयान 
उर्फी जावेद एक बार धर्म पर बयान देकर भी बुरी तरह फंस गई थीं। अभिनेत्री ने बताया था कि वह इस्लाम में विश्वास नहीं करतीं। उर्फी ने कहा था, 'कुछ लोग समुदाय की सभी महिलाओं को कंट्रोल करना चाहते हैं और यही वजह है कि मैं इस्लाम को नहीं मानती हूं। मुझे ट्रोल करने की बड़ी वजह भी यही है कि मैं उस तरह से व्यवहार नहीं करती जैसा वे लोग धर्म के हिसाब से मुझसे उम्मीद करते हैं।' इसके अलावा, उर्फी जावेद ने यह भी कहा था कि मैं कभी मुस्लिम लड़के से शादी नहीं करूंगी। मैं इस्लाम में विश्वास नहीं करती हूं और न ही मैं किसी धर्म को फॉलो करती हूं। इसलिए मुझे परवाह नहीं है कि मैं किससे प्यार करती हूं, जिससे चाहें उससे शादी कर लूं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday special urfi javed controversy statement on hindu muslim and fight with kashmira shah chahatt khanna
कश्मीरा शाह - फोटो : अमर उजाला

कश्मीरा शाह से लड़ाई
उर्फी जावेद फैशन सेंस और विवादित बयान के अलावा, अपनी लड़ाइयों की वजह से भी मशहूर हैं। उनकी और कश्मीरा शाह के बीच का विवाद लंबे समय तक सुर्खियों में रहा था और इसकी शुरुआत सुजैन खान की बहन फराह खान अली के एक कमेंट से हुई थी, जिसमें उन्होंने उर्फी के फैशन को बकवास बताया था। इस पर उर्फी ने भी जवाब दिया था। हालांकि, इन दोनों की फाइट में कश्मीरा शाह भी कूद पड़ी थीं और उन्होंने कहा था कि यह लोग सिर्फ इंस्टाग्राम पर फेमस हैं। इस पर उर्फी ने पलटवार करते हुए कहा था, 'मैं इंस्टाग्राम पर फेमस हूं रियाल लाइफ ने नहीं', लेकिन आप तो दोनों जगह फेमस नहीं हैं।' इसके बाद यह विवाद काफी बढ़ गया था यहां तक कि कश्मीरा ने उर्फी का मजाक बनाते हुए उन्हें अनपढ़ तक कह दिया था। दोनों के बीच लंबे समय तक बयानबाजी जारी रही थी। 

विज्ञापन
Birthday special urfi javed controversy statement on hindu muslim and fight with kashmira shah chahatt khanna
कश्मीरा शाह - फोटो : अमर उजाला

चाहत खन्ना से भी ले चुकी हैं पंगा
कश्मीरा शाह के बाद उर्फी जावेद का विवाद चाहत खन्ना के साथ भी हो चुका है। सोशल मीडिया पर दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर पोस्ट शेयर की थी। चाहत और उर्फी का विवाद उस दिन से शुरू हुआ था, जब चाहत खन्ना का नाम सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस में आया था। तब उर्फी ने चाहत पर तंज कसा था। इसका जवाब चाहत ने भी दिया था। दोनों का विवाद इस हद तक आगे पहुंच गया था कि चाहत खन्ना ने एक पोस्ट में उर्फी जावद को 'गोल्ड डिगर' कह दिया था। वहीं, उर्फी ने भी चाहत की दो शादियों पर कमेंट किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed