टीवी की दुनिया का लेखा जोखा रखने वाली बार्क रिपोर्ट आ गई है। इस हफ्ते की बार्क रिपोर्ट में कुछ टीवी सीरियल्स को फायदा हुआ तो कुछ को झटका लगा। देखिए नए साल में कौन सा टीवी शो दर्शकों के मन में उतरा और कौन बाजी मारने में पिछड़ गया।
2 of 5
Naagin 4
- फोटो : twitter
इस हफ्ते नंबर एक पर 'कुंडली भाग्य' सीरियल ने कब्जा जमाया है। बीते हफ्ते यह शो नंबर दो पर था। यानी कि नया साल इस टीवी शो के लिए खुशखबरी लाया है। दूसरे नंबर पर एकता कपूर का मशहूर सीरियल 'नागिन-भाग्य का जहरीला खेल' है। इस शो को टीआरपी में नुकसान हुआ है। बीते हफ्ते यह सीरियल नंबर एक पर था। इस शो में निया शर्मा, जैस्मिन भसीन और सायंतनी घोष हैं।
3 of 5
Yehh Jadu Hai Jinn Ka
- फोटो : twitter
तीसरे नंबर पर अमन और रोशनी की कहानी यानी कि 'ये जादू है जिन्न का' सीरियल है। यह शो लगातार दूसरे हफ्ते भी तीसरे नंबर पर जगह बनाए हुए है। चौथे नंबर पर 'कुमकुम भाग्य' सीरियल है। नए साल में इस शो की टीआरपी में उछाल देखने को मिला है। बीते हफ्ते यह सीरियल नंबर छह पर था। पांचवें नंबर पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो है। यह शो पिछले हफ्ते नंबर चार पर था।
4 of 5
Salman Khan Bigg Boss 13
- फोटो : twitter
छठे नंबर पर 'छोटी सरदारनी' सीरियल है। जबकि सातवें पर नायरा और कार्तिक का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है।' बीते हफ्ते यह सीरियल नंबर आठ पर था। आठवें नंबर पर सलमान खान का शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) है। इस रियलिटी शो में टीआरपी में बड़ा उछाल आया है।
5 of 5
कपिल शर्मा शो
- फोटो : Social Media
कपिल शर्मा (Kapil Sharma) शो की टीआरपी में गिरावट देखने को मिली है। यह शो पिछले हफ्ते नंबर पांच पर था लेकिन इस बार नंबर नौ पर पहुंच गया है। दसवें नंबर पर रियलिटी शो 'इंडियन आइडल सीजन 11' है।
Bigg Boss 13: 'वीकेंड का वार' में शेफाली बग्गा हुईं शो से बाहर, दोबारा की थी वाइल्ड कार्ड एंट्री