फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल शर्मा को दूसरे दिन भी मिली गुड न्यूज, TRP में एकता के सीरियल को भी हुआ जबरदस्त फायदा

Sat, 18 May 2019 02:37 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 18 May 2019 02:37 PM IST
विज्ञापन
Barc Report Kapil Sharma show TRP ups Kumkum Bhagya top the chart
Kasautii Zindagii Kay and Kapil Sharma - फोटो : twitter

टीआरपी की लिस्ट में इस बार भी काफी उतार चढ़ाव देखा गया। इस बार कपिल शर्मा को थोड़ी राहत मिली है। बीते दिन कपिल को 'वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' लंदन से सम्मान मिला वहीं अब टीआरपी में भी हल्का फायदा हुआ। इसके साथ ही एकता कपूर का नया शो टॉप 5 में जगह बनाए हुए है। खास बात यह है मेकर्स की जबरदस्त प्लानिंग के बाद भी 'नागिन 3' की टीआरपी में जबरदस्त गिरावट देखी गई। जानिए इस हफ्ते बार्क रिपोर्ट में किन सीरियल्स को टॉप 5 में जगह मिली।

Barc Report Kapil Sharma show TRP ups Kumkum Bhagya top the chart
Kumkum Bhagya - फोटो : twitter

कुछ वक्त से 'कुमकुम भाग्य' सीरियल टॉप 5 से बाहर हो गया था लेकिन इस हफ्ते इस सीरियल ने फिर से पहले नंबर पर धमाकेदार एंट्री की है। इस हफ्ते यह सीरियल टीआरपी के मामले में नंबर एक पर है। पिछले हफ्ते कुछ दिन पहले ही शुरू हुए सीरियल 'ये रिश्ते हैं प्यार के' नंबर एक पर था।

Barc Report Kapil Sharma show TRP ups Kumkum Bhagya top the chart
Kasautii Zindagii Kay - फोटो : twitter

दूसरे नंबर पर 'कुंडली भाग्य' है। यह सीरियल भी टॉप 5 से पिछले हफ्ते बाहर था लेकिन इस हफ्ते फिर से टॉप 5 में जगह बना ली। तीसरे नंबर पर एकता कपूर का सीरियल 'कसौटी जिंदगी के 2' है। यह सीरियल ऑनएयर होने के बाद लगातार टीआरपी में मात खा रहा था लेकिन कुछ वक्त से इस शो की टीआरपी में उछाल आया है। यह सीरियल इस हफ्ते नंबर 3 पर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Barc Report Kapil Sharma show TRP ups Kumkum Bhagya top the chart
Kullfi Kumarr Bajewala - फोटो : instagram

चौथे नंबर पर 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' सीरियल है। पिछले हफ्ते यह सीरियल 7वें नंबर पर था लेकिन इस हफ्ते टीआरपी में उछाल आते ही नंबर 4 पर पहुंच गया। सिकंदर के एक्सीडेंट के बाद घर में उसकी वापसी के बाद वह बदला-बदला सा नजर आ रहा है। सीरियल में दिखाया जा रहा है कि कुल्फी को उस पर शक होने लगा है। सीरियल का यह ट्रैक दर्शकों को पसंद आ रहा है जिसका सीधा फायदा टीआरपी में भी नजर आ रहा है। 

विज्ञापन
Barc Report Kapil Sharma show TRP ups Kumkum Bhagya top the chart
Naagin 3 - फोटो : twitter
पांचवें नंबर पर एकता कपूर का सीरियल 'नागिन 3' है। यह सीरियल पिछले हफ्ते नंबर 3 पर था लेकिन इस हफ्ते नंबर 5 पर पहुंच गया। हालांकि यह शो जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है। खास बात यह है कि इस बार भी कपिल शर्मा का शो टॉप 5 जगह बनाने में नामकामयाब रहा। पिछले हफ्ते 'द कपिल शर्मा' शो 8वें नंबर पर था।  हालांकि इस हफ्ते कपिल के शो की टीआरपी राहत वाली जरूर है। इस बार यह शो छठे नंबर पर रहा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed