फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली से पहले बिग बी को मिली खुशखबरी, सलमान के 'बिग बॉस' को फिर नुकसान, देखें पूरी टीआरपी लिस्ट

Fri, 25 Oct 2019 02:28 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 25 Oct 2019 02:28 PM IST
विज्ञापन
Barc Report Good news for Amitabh Bachchan Bad for Salman Khan Kapil Sharma Indion Idol on 5th spot
KBC, Indian Idol and Bigg Boss 13 - फोटो : file photo

सीरियल की दुनिया में कौन सा सीरियल किस नंबर पर पहुंचा और कौन सा शो दर्शकों के दिलों में जगह नहीं बना पाया, यह जानकारी देने वाली बार्क रिपोर्ट आ गई है। यह लगातार दूसरी बार है कि बार्क इंडिया की रिपोर्ट में इस बार भी जबरदस्त उतार चढ़ाव देखने को मिला। इस बार अमिताभ बच्चन के लिए खुशखबरी है तो वहीं सलमान खान और कपिल शर्मा को तगड़ा झटका लगा है। यह दोनों ही शो टॉप पांच में शामिल नहीं हो पाए। जबकि कॉमेडी शो ने इस बार डेली सोप को पीछे छोड़कर नंबर एक पर कब्जा जमाा लिया है। जानें इस हफ्ते टॉप पांच में कौन-कौन से सीरियल्स हैं।  

Barc Report Good news for Amitabh Bachchan Bad for Salman Khan Kapil Sharma Indion Idol on 5th spot
tarak mehta - फोटो : social media

इस बार नंबर एक पर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' है। पिछले हफ्ते यह शो दूसरे नंबर पर था। इस सीरियल ने 'कुंडली भाग्य' सीरियल को पीछे छोड़ दिया है। अब 'कुंडली भाग्य' सीरियल दूसरे पायदान पर है। 

Barc Report Good news for Amitabh Bachchan Bad for Salman Khan Kapil Sharma Indion Idol on 5th spot
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया

तीसरे नंबर पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'। यह सीरियल लंबे वक्त से टॉप पांच सीरियल्स की लिस्ट में था। हालांकि पिछले हफ्ते टीआरपी में गिरावट की वजह से टॉप पांच सीरियल्स की लिस्ट से बाहर हो गया था लेकिन एक बार फिर से सीरियल की टीआरपी में उछाल देखने को मिला है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Barc Report Good news for Amitabh Bachchan Bad for Salman Khan Kapil Sharma Indion Idol on 5th spot
KBC - फोटो : Sony TV

चौथे नंबर पर अमिताभ बच्चन का शो 'कौन बनेगा करोड़पति' है। पिछले हफ्ते यह टीआरपी के मामले में पीछे रह गया था लेकिन टॉप पांच सीरियल्स में फिर से जगह बनाने में कामयाब हुआ है। इस शो ने 'सुपरस्टार सिंगिंग का कल' को पीछे छोड़ दिया है। पिछले हफ्ते यह सीरियल नंबर चार पर था।

विज्ञापन
Barc Report Good news for Amitabh Bachchan Bad for Salman Khan Kapil Sharma Indion Idol on 5th spot
Neha Kakkar - फोटो : Sony Liv Video

पांचवें नंबर पर रियलिटी शो 'इंडियन आइडल'  सीजन 11 ने धमाकेदार एंट्री की है। यह शो हाल ही में शुरू हुआ है और पहले हफ्ते ही टॉप पांच सीरियल्स में जगह बना ली। इसकी वजह नेहा कक्कड़ भी हो सकती हैं। शो में एक कंटेस्टेंट ने नेहा को जबरदस्ती किस कर लिया था। जिसकी वजह से यह शो लोगों ने काफी देखा। पिछले हफ्ते पांचवें नंबर पर 'कुमकुम भाग्य' सीरियल था। 


पिछले हफ्ते के टॉप पांच सीरियल्स
1. कुंडली भाग्य
2. तारक मेहता का उल्टा चश्मा
3. छोटी सरदारनी
4. सुपरस्टार सिंगिंग का कल
5. कुमकुम भाग्य

इंडियन आइडल के सेट पर विशाल ददलानी को मिला खास दिवाली गिफ्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed