फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BB13: सांप-सीढ़ी खेल में देवोलीना ने शहनाज के बेड शेयरिंग पर किया कमेंट, हाथापाई में जड़ा थप्पड़

Thu, 24 Oct 2019 03:24 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट टास्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट टास्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 24 Oct 2019 03:24 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Snakes and Ladders task Devoleena Bhattacharjee slap Shehnaz Kaur Gill
Devoleena slap Shehnaz Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13)  में नॉमिनेटड कंटेस्टेंट को अपने आपको सुरक्षित करने के लिए 'बिग बॉस' ने घरवालों को मौका दिया। यह टास्क 'सांप सीढ़ी' खेल का था। इस खेल के दौरान सभी घरवालों को मिट्टी से सीढ़ी बनानी थी। इसी दौरान घर में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है। हर एक की जुबां पर यही बात है कि आखिर देवोलीना ने ऐसा क्यों किया?

Bigg Boss 13 Snakes and Ladders task Devoleena Bhattacharjee slap Shehnaz Kaur Gill
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

23 अक्टूबर को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में देवोलीना ने शहनाज कौर गिल के थप्पड़ जड़ दिया। एपिसोड में दिखाया गया था सभी आठ नॉमिनेटड कंटेस्टेंट को 'बिग बॉस' ने सुरक्षित होने का मौका दिया था। खास बात है कि इस टास्क में जो भी विजेता होगा वो सुरक्षित कंटेस्टेंट में से किसी एक की जगह ले सकता है और उसे नॉमिनेट कर सकता है। 

Bigg Boss 13 Snakes and Ladders task Devoleena Bhattacharjee slap Shehnaz Kaur Gill
Siddharth Shukla Bigg Boss 13 - फोटो : voot

'सांप सीढ़ी' टास्क के दौरान सभी नॉमिनेटड सदस्यों को मिट्टी से सीढ़ी बनानी थी। जिसकी सीढ़ी लंबी होगी संचालक उस नाम की घोषणा करेगा और उसे सांप सीढ़ी खेल में पासा फेंकने का मौका मिलेगा। जो भी कंटेस्टेंट 50 नंबर तक पहुंच जाएगा वह विजेता होगा। लड़कों में इस हफ्ते आसिम रियाज और लड़कियों में आरती सिंह फिलहाल सुरक्षित हैं। लड़कों में सिद्धार्थ शुक्ला, सिद्धार्थ डे और पारस नॉमिनेट हुए हैं। जबकि लड़कियों में रश्मि देसाई, शहनाज कौर गिल, शेफाली बग्गा, देवोलीना भट्टाचार्य और माहिरा शर्मा बाहर जाने के लिए नॉमिनेट हुई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Snakes and Ladders task Devoleena Bhattacharjee slap Shehnaz Kaur Gill
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

इस टास्क के दौरान सबसे पहले पारस छाबड़ा ने सिद्धार्थ शुक्ला की बनी सीढ़ियों को बिगाड़ा। यहां तक कि जिस बॉक्स पर उन्होंने सीढ़ियां बनाई थी उसे नीचे भी गिरा दिया। सिद्धार्थ को गुस्सा आ गया और उन्होंने सभी की बनी सीढ़ियों को बिगाड़ना शुरू कर दिया। जैसे ही सिद्धार्थ देवोलीना के पास आए तो वह उन्हें ऐसा करने से मना करने लगीं। इसी दौरान दोनों की बहस शुरू हो गई। तभी देवोलीना ने सिद्धार्थ को शहनाज के साथ बेड शेयर करने को लेकर कमेंट किया।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Snakes and Ladders task Devoleena Bhattacharjee slap Shehnaz Kaur Gill
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

देवोलीना के इतना कहते ही शहनाज भड़क उठीं। दोनों में हाथापाई हुई। यहां तक कि देवोलीना ने शहनाज के थप्पड़ भी जड़ दिया। हालांकि शहनाज को बहस में इस बात का अहसास नहीं हुआ लेकिन आसिम ने आरती और सिद्धार्थ शुक्ला को कहा कि मैंने अपने आंखों से देखा उसने थप्पड़ मारा था। 

यह भी पढ़ें- डांस प्लस 5 में एंटरटेनमेंट का होगा डबल डोज, शो के जज रेमो डिसूजा ने किया बड़ा ऐलान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed