41वें हफ्ते की बॉर्क रिपोर्ट आ गई है। हमेशा की तरह इस बार भी सीरियल की दुनिया में उठा पटक हुई है। इस बार यह रिपोर्ट ना केवल अमिताभ बच्चन के शो बल्कि सलमान खान के 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के लिए भी बुरी खबर लेकर आई है। इसके साथ ही कपिल शर्मा और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' भी इस कहर से बच नहीं पाए हैं। दिलचस्प बात है कि इस बार हाल ही में शुरू हुआ सीरियल टॉप पांच की लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब हो गया।
अमिताभ का 'KBC11' टॉप पांच से बाहर, 'बिग बॉस' भी नहीं बना पाया जगह, देखें TRP लिस्ट
बार्क रिपोर्ट के अनुसार पहले नंबर पर कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। पिछली बार की तरह इस बार भी 'कुंडली भाग्य' सीरियल नंबर एक की पोजीशन पर बरकरार है। दूसरे नंबर पर बीते हफ्ते 'कुमकुम भाग्य' था लेकिन इस हफ्ते कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' आ गया है।
तीसरे नंबर पर नए सीरियल 'छोटी सरदारनी' ने एंट्री ली है। यह शो कुछ दिन पहले ही शुरू हुआ है और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को पीछे छोड़कर इस बार नंबर तीन पर आ गया। चौथे नंबर पर 'सुपरस्टार सिंगर सिंगिंग का कल' शो है। हालांकि बीते हफ्ते नंबर चार पर अमिताभ बच्चन का शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11' था।
पांचवें नंबर पर 'कुमकुम भाग्य' है। इस सीरियल की टीआरपी में गिरावट हुई है लेकिन फिर भी टॉप पांच सीरियल्स की लिस्ट में है। आपको बता दें, जब से 'बिग बॉस सीजन 13' शुरू हुआ है टॉप पांच में जगह बनाने में नाकामयाब हुआ है। इस बार भी यह शो नंबर 16 पर है। ऐसे में इतना तो तय है कि मेकर्स को इसकी टीआरपी बढ़ाने के लिए रियलिटी शो में कुछ ना कुछ जबरदस्त तड़का लगाना होगा।

देखें पिछले हफ्ते की टीआरपी लिस्ट
1.कुंडली भाग्य
2.कुमकुम भाग्य
3.ये रिश्ता क्या कहलाता है
4.कौन बनेगा करोड़पति
5. सुपरस्टार सिंगर सिंगिंग का कल
BB13: जेल खुलते ही रश्मि ने सिद्धार्थ पर लगाया छूने का आरोप, तिलमिलाए अभिनेता ने की शिकायत