{"_id":"5a261dc74f1c1b9e678bfaaa","slug":"bandagi-kalra-ex-boyfriend-dennis-nagpal-take-revenge-on-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BIGG BOSS 11: घर से निकलते ही बंदगी के एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने लिया बदला, फेसबुक पर कर दिया ये काम","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
BIGG BOSS 11: घर से निकलते ही बंदगी के एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने लिया बदला, फेसबुक पर कर दिया ये काम
Tue, 05 Dec 2017 02:44 PM IST
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य
Updated Tue, 05 Dec 2017 02:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस बार बिग बॉस के घर में पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा का रोमांस सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ था। दोनों कैमरे के सामने खुलकर प्यार करते थे। एकसाथ सोते थे, एकसाथ खाते थे लेकिन ये प्यार ज्यादा दिनों तक हीं चल पाया और बंदगी को घर से बाहर जाना पड़ा। बंदगी के घर से बाहर होने पर अगर कोई सबसे ज्यादा खुश नजर आ रहा है तो वो है बंदगी कालरा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड डेनिस नागपाल।
आपको बता दें कि डेनिस, बंदगी और पुनीश के इंटीमेसी से बहुत परेशान थे और इसी के चलते उन्होंने बंदगी से ब्रेकअप कर लिया था। वो लगातार बंदगी के बारे में सोशल मीडिया पेज पर गंदी बातें लिखते रहते थे। हालांकि बंदगी ने घर से बाहर निकलने के बाद अपने और पुनीश के रिश्ते के बारे में सफाई देते हुए कहा कि उन दोनों का प्यार सच्चा था और आगे भी चलता रहेगा। वो पुनीश का साथ देती रहेंगी और डेनिस उनके लिए कुछ नहीं हैं।
3 of 5
वहीं दुसरी तरफ बंदगी का सपोर्ट न करने वाले लोगों ने डेनिस का साथ दिया और ये कहा कि बंदगी ने डेनिस के साथ गलत किया है। बंदगी ने डेनिस को पुनीश के लिए धोखा दिया है। वैसे आपको बता दें कि पुनीश और डेनिस भी पहले से एक दूसरे को पहचानते थे। हालांकि बंदगी का प्यार पुनीश के साथ ही दिखाई दिया।
वहीं बंदगी के एलिमिनेशन के बाद डेनिस काफी खुश हुए हैं और उन्होंने कुछ अलग तरीके से बंदगी कालरा से बदला लिया है। उन्होंने फेसबुक पर बंदगी के घर से बाहर निकलने पर टिप्पणी की है।
विज्ञापन
5 of 5
डेनिस ने लिखा है कि पहले लोगों ने बंदगी कालरा के बिग बॉस के घर में एंट्री करने पर खुशी जताई थी और अब वही लोग उसके घर से बाहर निकलने पर खुशी जता रहे हैं। डेनिस ने पहले ये सीधा सा मैसेज लिखा था। हालांकि बाद में उन्होंने बिग बॉस के हैशटैग्स देकर इसे दोबारा रिपोस्ट किया ताकि ये मैसेज बंदगी तक पहुंच जाए। इस मैसेज से ये तो साफ है कि डेनिस बंदगी के बाहर निकलने का ही इंतजार कर रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।