डांसर सपना चौधरी और अपनी अश्लील हरकतों से बदनाम हुई बंदगी कालरा के घर से एलिमिनेट होने के बाद बिग बॉस की गिरी हुई टीआरपी जमींदोज होना तय है। ऐसे में मेकर्स ने हर हफ्ते होने वाले लक्जरी बजट टास्क को पहल से और ज्यादा मजेदार करने का फैसला लिया है।
इस बार घरवालों को एक दिलचस्प टास्क दिया गया है। जिसमें घर की महिलाएं किसी महारानी के कम नहीं होंगी। घर में महिलाओं का राज होगा और पुरुषों को उनके सारे आदेश मानने होंगे। मगर अपनी रंगीनी मिजाजी और बिंदास अदाओं के लिए मशहूर अर्शी खान टास्क को अलग ही लेवल पर ले पहुंची।
जहां शो की दूसरी फीमेल कंटेस्टेंट हीना खान ने लव त्यागी को साड़ी पहनने और पुनीश को सिर पर दुपट्टा बांधने का फरमान सुनाया तो शिल्पा ने आकाश और प्रियांक को किचन साफ करने का ऑर्डर दे डाला। मगर टीआरपी क्वीन अर्शी ने हितेन और विकास से हाथों और पैरों पर लोशन लगाने को कहा।
हद तो तब हो गई जब अर्शी ने स्विमिंग पूल में कूदकर दोनों को उन्हें इंप्रेस करने को फरमान सुना डाला। अर्शी ने हितेन को कहा, मेरे बाल पीछे करो, जिसपर हितेन ने बहुत ही फनी रिएक्ट किया। बिगबॉस के प्रोमो में अर्शी कहती हैं, आपकी रानी बहुत ही ठरकी है। जिसपर हितेन ने कहा, हमसे अश्लील काम मत करवाओ।
बता दें, अर्शी घर की सबसे एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट में से एक हैं। उनके हितेन और विकास से अच्छे रिश्ते हैं। इसके पहले रविवार को वीकेंड के वार में बंदगी कालरा आउट हो गई। इस दौरान पुनीश-बंदगी बहुत रोए।