'बालिका वधू' (Balika Vadhu) सीरियल से घर- घर में बस जाने वाली आनंदी को कौन नहीं जानता। इस सीरियल में आनंदी का रोल निभाने वाली अविका गौर (Avika Gor) ने अपनी चुलबुली अदाओं और मासूम सवालों से लोगों के दिलों में अपनी खास पहचान बना ली थी। अविका ने हाल ही में अपना 22वां जन्मदिन मनाया। बर्थडे पर अविका ने वाराणसी में केक काटा। जहां पर वह अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। 11 साल में अविका ने कई सीरियल और रियलिटी शो किए। यहां तक की उनके लुक में भी काफी बदलाव आया। तस्वीरों के जरिए दिखाते हैं कि 'बालिका वधू' की छोटी सी आनंदी अब कितनी बदल गई हैं।
11 साल में कितनी बदल गईं टीवी की 'बालिका वधू', कुछ तस्वीरों में तो देखकर खा जाएंगे धोखा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Wed, 03 Jul 2019 02:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन