फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाबा रामदेव ने किया अपने संन्यास ग्रहण की तिथि का खुलासा, मुंबई में की म्यूजिक रियलिटी शो की शूटिंग

Wed, 14 Apr 2021 05:52 PM IST
शुभांगी गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 14 Apr 2021 05:52 PM IST
विज्ञापन
Baba Ramdev in Indian Idol 12 Reveals about his 'Sanyas', Making his Comeback to the industry
बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आपको लाइफ ओके चैनल याद है? स्टार नेटवर्क के इस चैनल का नाम बाद में बदलकर स्टार भारत हो गया था और इसकी ब्रांडिंग के लिए चैनल ने एक अनोखा म्यूजिक रियलिटी शो शुरू किया था, ‘ओम शांति ओम’। भजनों के इस म्यूजिक रियलिटी शो के महा जज बने थे देसी एफएमसीजी ब्रांड पतंजलि चलाने वाले बाबा रामदेव। बाबा रामदेव फिर एक म्यूजिक रियलिटी शो पर दिखाई देने वाले हैं। नवरात्रि में प्रसारण के लिए पहले ही तैयार हो चुके इस शो में बाबा रामदेव नवरात्रि के साथ जुड़ा अपना वह किस्सा भी सुनाने वाले हैं, जिसने उनका जीवन बदल दिया।

Baba Ramdev in Indian Idol 12 Reveals about his 'Sanyas', Making his Comeback to the industry
इंडियन आइडल में बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

टेलीविजन ने ही बाबा रामदेव को देश का एक बड़ा ब्रांड बनाया है। पहले दूसरों के चैनलों पर और फिर अपने ही चैनलों पर प्रसारित होने वाले उनके योग कार्यक्रमों ने उन्हें उत्तर भारत का बड़ा नाम बनाया। बाबा रामदेव ने टेलीविजन को अपने उत्पादों के प्रचार प्रसार का भी सबसे बड़ा माध्यम बनाया और अब एक बार फिर वह टेलीविजन पर वापसी कर रहे हैं। जाहिर है कि वह किसी कार्यक्रम में होंगे तो फिर कार्यक्रम का रूप रंग भी केसरिया हो ही जाएगा।

Baba Ramdev in Indian Idol 12 Reveals about his 'Sanyas', Making his Comeback to the industry
बाबा रामदेव और जय भानुशाली - फोटो : सोशल मीडिया

वैसे तो मुंबई में सारे धारावाहिकों और फिल्मों की शूटिंग 30 अप्रैल तक बंद है, लेकिन जिन धारावाहिकों के पास पहले से शूट किए हुए एपीसोड्स बाकी हैं, वे उनका प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे ही एक म्यूजिक रियलिटी शो की शूटिंग में कुछ दिन पहले बाबा रामदेव भी पधारे। अपनी ब्रांडिंग को बेहतर करने और घर घर तक अपनी पहुंच बढ़ाने को बाबा रामदेव ने म्यूजिक रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baba Ramdev in Indian Idol 12 Reveals about his 'Sanyas', Making his Comeback to the industry
बाबा रामदेव, जय भानुशाली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ में बाबा रामदेव के आने की सूचना पहले से थी लिहाजा सारे प्रतिभागियों ने उनके हिसाब से ही अपनी प्रस्तुतियां तैयार कीं। शूटिंग पर मौजूद लोग बताते हैं कि ये पूरा शो एक तरह से ‘राममय’ हो गया और रामदेव की टिप्पणियों ने इन प्रस्तुतिओं का असर और भक्तिमय कर दिया। इस दौरान अधिकतर प्रतिभागियों ने राम नाम की महिमा का ही गान किया।

विज्ञापन
Baba Ramdev in Indian Idol 12 Reveals about his 'Sanyas', Making his Comeback to the industry
बाबा रामदेव, जय भानुशाली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शो के दौरान ही एक वक्त ऐसा भी आया जब रामदेव अपने अतीत को लेकर भावुक हो उठे। चैत्र मास के शुक्लपक्ष में नवरात्रि के अंतिम दिन यानी रामनवमी को अयोध्या में श्रीराम का जन्म हुआ था। और रामदेव ने बताया कि उनका दूसरा जन्म भी 27 साल पहले इसी तिथि को हुआ। रामदेव कहते हैं, ‘यही वह तिथि थी, जब मैंने सारे सांसारिक मोहों को छोड़ संन्यास ले लिया।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed