बिग बॉस 11 के अनसीन तड़का में हम आपको बताएंगे कि कैसे शिल्पा की दुश्मन बनी अर्शी खान। जी हां शिल्पा को मां कहने वाली अर्शी अब उनके नाम से भी नफरत खाने लगी हैं...
पहले आपको बता दें कि बात कहां से शुरू होती है। दरअसल, घर में शिल्पा ही हैं जो अकेली किचन संभालती हैं। ऐसे में शिल्पा ने पुनीश और बंदगी को इकठ्ठे चार पराठें दे दिए जिस पर अर्शी खान बिफर उठीं। क्योंकि अर्शी का कहना है कि उन्होंने चारों पराठें पुनीश और बंदगी को ही क्यों दिए जबकि और भी लोग किचन में खाने के लिए बैठे थे।
अर्शी इस बात से भी नाराज है कि शिल्पा घर में कुछ भी करें सलमान खान उनका पक्ष लेते हैं। अर्शी ने कहा कि शिल्पा घर में गाली देती रहती हैं लेकिन सलमान ने एक बार भी उन्हें नहीं डांटा जबकि घर के हर कंटेस्टेंट को गाली देने पर सलमान ने हर 'वीकेंड का वार' में क्लास ली है।
इतना ही नहीं अर्शी ने साफ कह दिया है कि उन्हें किचन चाहिए और वे अकेले ही पूरा किचन का काम संभालने की क्षमता रखती हैं। अर्शी ने ये सारी बातें विकास को बताई। इस पर विकास ने कहा कि अर्शी घर के कैप्टन से बात करें। लेकिन अर्शी का कहना है कि कैप्टन उनकी बात नहीं सुनते हैं।
आखिर में विकास और हितेन के सलाह मशविरा से किचन की बागडोर अर्शी को देने की बात चल रही है। वहीं, अर्शी खान भी किचन का काम लेने के लिए पूरी तरह से खुद को तैयार साबित कर रही हैं। लेकिन सोचने वाली बात ये है कि घर में मां और बेटी में इतनी नफरत कैसे पैदा हो गई। बता दें कि हिना और अर्शी में बनती नहीं थी लेकिन अब ये दोनों एक ही थाली में खा रही हैं।