बिग बॉस के घर में अर्शी खान एक दमदार कंटेस्टेंट बनकर उभरी हैं। घर में आग लगाने के अलावा अर्शी अपनी नाइटी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। साथ ही हीतेन के साथ उनकी केमेस्ट्री भी दर्शकों को खूब हंसाती हैं। हीतेन उन्हें नागिन कहकर पुकारते हैं लेकिन अर्शी इसका बुरा नहीं मानती।
हॉस्पिटल में ये काम करती थीं अर्शी खान, पसीने से लथपथ देख ब्वॉयफ्रेंड ने जड़ा था जोरदार चांटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ दिन पहले अर्शी ने हीतेन और विकास को बताया था कि उनके दादा की 18 पत्नियां थीं। इतना ही नहीं अर्शी ने अपने दादा को भोपाल का सबसे कैरेक्टरलेस इंसान बताया था। एक बार फिर अर्शी ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में शिल्पा के सामने खुलासा किया है।
पढ़ें- कर्ज में डूबा ये एक्टर बेटी के घर रहने को हुआ मजबूर, 2 साल से काम के लिए भटक रहा
अर्शी ने शिल्पा को बताया कि उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने एक बार सबके सामने उन्हें थप्पड़ मार दिया था। अर्शी ने कहा, 'मैं भोपाल के एक हॉस्पिटल में फीजियोथेरेपी का काम करती थी। मेरा ब्वॉयफ्रेंड मुझे लेकर काफी इनसिक्योर रहता था। वो पूरा टाइम मेरे हॉस्पिटल के बाहर से मुझ पर नजर रखता था।'
इस लिंक में जाकर देखें अर्शी के इनसिक्योर ब्वॉयफ्रेंड की कहानी
अर्शी आगे कहती हैं, 'वो बारिश के समय भी बाहर ही खड़ा रहता था। एक दिन बहुत गर्मी थी और हॉस्पिटल में किसी-किसी डिपार्टमेंट में ही एसी लगा था। गर्मी की वजह से मेरे बहुत पसीना आ रहा था। तभी मेरा ब्वॉयफ्रेंड आया और मुझे देखते ही पेशेंट के सामने थप्पड़ मार दिया।'
पढ़ें- 71 साल के एक्टर पर लगा यौन शोषण का आरोप, 16 साल की लड़की के साथ बनाए थे संबंध