फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अरमान मलिक ने कपिल के शो को बीच में ही छोड़ने को बताया अफवाह,कहा कपिल को बदनाम करना चाहते हैं लोग

Thu, 13 Apr 2017 07:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Thu, 13 Apr 2017 07:04 PM IST
विज्ञापन
Armaan Malik denies walking out of the Kapil Sharma show
कपिल शर्मा
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच चल रहे विवाद के बीच सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक के शूटिंग बीच में ही छोड़कर सेट से चले जाने की अफवाहों से लग रहा था कि कपिल शर्मा की मुश्किलें और बढ़ गई है।


हाल ही में खबर आई थी कि गायक अमाल मलिक कपिल की एक हरकत पर गुस्से में आ गए और शूटिंग बीच में ही छोड़कर सेट से चले गए। इस तरह की अटकलों को बंद करने के लिए खुद अरमान को सामने आना पड़ा। जिसके लिए उन्होंने अपने फेसबुक का अकाउंट का सहारा लिया।

ये भी पढ़े-  कपिल शर्मा के शो में सुनील ग्रोवर की कमी पूरी करेगी ये हीरोइन, दिखेगी नए अवतार में

 
Armaan Malik denies walking out of the Kapil Sharma show
अरमान मलिक का फेसबुक पोस्ट
उन्होंने लिखा 'मैनें अभी-अभी देखा है कि मेरे और मेरे भाई के बारे में कपिल शर्मा के शो को बीच में ही छोड़ने के बारे में क्या कुछ लिखा जा रहा है। मैं आपको बताना चाहता हूं कि यह पूरी तरह से गलत और बकवास है'।  
 
Armaan Malik denies walking out of the Kapil Sharma show
अरमान मलिक
अरमान ने साफ किया कि पहले उन्हें कपिल शर्मा के शो में नहीं जाना था। मैं उस समय एक शो के लिए भुवनेश्वर (उड़ीसा) में था जबकि अमाल शो में सिर्फ इसलिए शामिल नहीं हुआ क्योंकि उनकी एक जरुरी मीटिंग थी। जिसके बारे में हमारे प्रबंधन ने इस शो में संबंधित लोगों को जानकारी भी दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Armaan Malik denies walking out of the Kapil Sharma show
कपिल शर्मा
उन्होंने कहा कि इस तरह की अफवाहों से अफवाहों से कि लोग कपिल और उनके शो का बदनाम करने के लिए सिर्फ कहानियां बना रहे हैं। उन्होंने कॉमेडी किंग कपिल की प्रशंसा करते हुए कहा कि कपिल एक महान कलाकार हैं। साथ ही उन्होंने और उनके भाई अमाल ने कपिल के सेट पर बहुत अच्छा समय गुजारा था।  
विज्ञापन
Armaan Malik denies walking out of the Kapil Sharma show
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर
बता दें कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के साथ पिछले दिनों आस्ट्रेलिया-इंडिया फ्लाइट में हुए बड़े झगड़े के बाद चंदन प्रभाकर, अली असगर, सुमोना चक्रवर्ती जैसे कई कलाकारों ने कपिल का शो छोड़ दिया था। इसके बाद से कपिल शो को संभाल नहीं पा रहे। एक एपिसोड के शूट को तो उन्होंने बीच में ही रद्द कर दिया था क्योंकि केमेस्ट्री बन नहीं पा रही थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed