फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल शर्मा पर फूटा सिंगर का गुस्सा, बीच में ही छोड़ दिया शूट

Thu, 13 Apr 2017 06:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर Updated Thu, 13 Apr 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
Singer-composer Amaal Malik angry over Kapil Sharma, storms out of the shoot
कपिल शर्मा, अमाल मलिक
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच शुरु हुआ विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा कि इसी बीच एक ऐसी खबर आई है जो कपिल शर्मा की मुश्किलें और बढ़ा देगी। खबर है कि हाल ही में सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक कपिल की एक हरकत पर गुस्से में आ गए और शूटिंग बीच में ही छोड़कर सेट से चले गए।
Singer-composer Amaal Malik angry over Kapil Sharma, storms out of the shoot
सोनाक्षी सिन्हा, अरमान और अमाल मलिक
इंडिया डॉट कॉम में छपी एक खबर के मुताबिक, अमाल मलिक अपने भाई अरमान मलिक और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के साथ कपिल शर्मा के शो पर फिल्म 'नूर' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। दोनों भाईयों ने सोनाक्षी की इस फिल्म का म्यूजिक कंपोज किया है और कुछ गाने भी गाए हैं।

लेकिन जब शूट शुरु हुआ तो कपिल ने अरमान मलिक से ऑडियंस के बीच बैठने को कहा। ये बात अरमान के भाई अमाल मलिक को नगवार गुजरी और वो गुस्से में दनदनाते हुए शूट बीच में ही छोड़ सेट से निकल गए। वहां मौजूद सोनाक्षी ये सब देख शॉक्ड रह गईं।
Singer-composer Amaal Malik angry over Kapil Sharma, storms out of the shoot
सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा
कपिल शर्मा को सुनील ग्रोवर के साथ किए झगड़े की वजह से काफी कुछ झेलना पड़ रहा है..चैनल की तरफ से भी एक महीने का अल्टीमेटम मिला है। ऐसे में शूट को बीच में ही छोड़ सितारों का यूं निकल जाना कपिल की परेशानियों को और बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Singer-composer Amaal Malik angry over Kapil Sharma, storms out of the shoot
मशहूर गुलाटी के किरदार में सुनील ग्रोवर के साथ कपिल शर्मा
वहीं 'द कपिल शर्मा शो' को टेलीकास्ट करने वाले सोनी टीवी ने अब कपिल के शो को बंद कर सुनील ग्रोवर को लेकर एक शो लाने की योजना बनाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपिल शर्मा की पूर्व पार्टनर और कथित गर्लफ्रेंड प्रीति सिमोस इस शो पर सुनील ग्रोवर की साथी बन सकती हैं। लेकिन इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा। पर फिलहाल कपिल शर्मा की मुश्किलें कम होने के बजाय बढ़ ही रही हैं।
विज्ञापन
Singer-composer Amaal Malik angry over Kapil Sharma, storms out of the shoot
कपिल शर्मा अपने शो की कास्ट के साथ
बता दें कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के साथ पिछले दिनों आस्ट्रेलिया-इंडिया फ्लाइट में हुए बड़े झगड़े के बाद चंदन प्रभाकर, अली असगर, सुमोना चक्रवर्ती जैसे कई कलाकारों ने कपिल का शो छोड़ दिया था। इसके बाद से कपिल शो को संभाल नहीं पा रहे। एक एपिसोड के शूट को तो उन्होंने बीच में ही रद्द कर दिया था क्योंकि केमेस्ट्री बन नहीं पा रही थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed