टीवी पर दर्शकों को सीरियल और शोज के पुराने एपिसोड्स से ही काम चलाना पड़ रहा है। ऐसे में द कपिल शर्मा शो के भी पुराने एपिसोड प्रसारित हो रहे हैं। शो के नए एपिसोड कब आएंगे इसका पता भले ही ना हो लेकिन इस बीच कपिल शर्मा और चंदन प्रभाकर यानी चंदू का एक वीडियो सामने आया है। दोनों साथ में डांस करते दिख रहे हैं।
डांस करते दिखे कपिल और 'चंदू', थ्रोबैक वीडियो शेयर कर अर्चना ने कहा- 'अगली बार मास्क पहनकर'
वीडियो को अर्चना पूरन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। लॉकडाउन में अर्चना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गई हैं। कभी वो अपने घर के वीडियो तो कभी अपनी दिनचर्या के वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। इस बार अर्चना ने कपिल शर्मा शो के 100 एपिसोड पूरे होने पर आयोजित हुई एक पार्टी का वीडियो साझा किया है।
वीडियो में कपिल शर्मा और चंदन प्रभाकर साथ में जमकर डांस कर रहे हैं। वहीं कीकू शारदा भी नजर आते हैं। पहले तो कपिल और चंदन एक कोने में खड़े होकर आपस में बातें कर रहे होते हैं। जब अर्चना पूरन सिंह उनके पास कैमरा लेकर पहुंचती हैं तब दोनों डांस करने लगते हैं।
A post shared by Archana Puran Singh (@archanapuransingh) on
अर्चना पूरन सिंह ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'यहां द कपिल शर्मा शो के 100 एपिसोड पूरा होने का जश्न है। हम एक दूसरे को गले लगा रहे हैं। डांस कर रहे हैं। जब हम अपने अगले 100वें एपिसोड पूरे करेंगे तो शायद हम पार्टी मास्क पहनकर करेंगे। मैं उसके लिए तैयार हूं। पूरी दुनिया को जल्द ही जश्न मनाने की जरुरत है। भले ही मास्क पहनकर ही मनाना पड़े।'
अर्चना आगे लिखती हैं कि 'मैं घर पर काफी एन्जॉय कर रही हूं। कोई शिकायत नहीं है लेकिन लोगों को सामान्य महसूस करने के लिए काम पर जाना जरूरी है। कई लोग घर पर इतने लंबे समय तक बैठकर डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं। उम्मीद है कि सबकुछ जल्द ही सामान्य हो जाएगा। हां बिलकुल, अपने क्रू सदस्यों और सभी कर्मचारियों को सुरक्षित रखना हमारा सबसे पहला कर्तव्य होना चाहिए।'
अभिनेता बनने से पहले वॉचमैन की नौकरी करते थे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, इन पांच सितारों ने भी किया अलग काम