बिग बॉस 11 के विनर को लेकर टीवी सेलेब्स से लेकर बॉालीवुड की ओर से भी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ऐसे में सलमान के भाई अरबाज खान ने चुप्पी तोड़ते हुए इस कंटेस्टेंट को शो का विनर बताया है....
जी हां, अरबाज खान अपने आनी वाली फिल्म 'निर्दोष' की प्रमोशन के लिए न्यूज 18 के ऑफिस पहुंचे जहां उनसे उनकी फिल्म के साथ बिग बॉस 11 के विनर के बारे में भी बाते पूछी गईं। बता दें कि अरबाज से शो के विनर के बारे में पूछने की वजह ये है कि उनके भाई सलमान खान इस शो को होस्ट करते हैं।
अरबाज खान के साथ फिल्म के बाकी कलाकर भी उनके साथ मौजूद थे जिनमें अश्मित पटेल और फिल्म की एक्ट्रेस मंजरी फडनिस और बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट महक चहल का नाम शामिल है। बता दें कि खुद अरबाज खान चाहते हैं कि शिल्पा शिंदे इस शो को जीते।
वहीं, अश्मित पटेल ने माना कि आखिर शिल्पा शो को जीतने की काबिलियत रखती हैं लेकिन उनका कहना है कि शो में कॉमनर पुनीश शर्मा इस शो को जीते। बता दें कि मंजरी फडनिस ये शो देखती ही नहीं है तो उन्होंने इस पर कोई राय नहीं रखी।
लेकिन, शो की एक्स-कंटेस्टेंट महक चहल ने कहा कि उन्हें बिग बॉस बहुत अच्छा लगता है और वे इस शो का एक भी एपिसोड मिस नहीं करती हैं। बता दें कि महक ने भी कहा कि ये शो शिल्पा शिंदे तो ही जीतना चाहिए क्योंकि उन्होंने पूरि तीन महिने अच्छा खेला है।