'अनुपमा' फेम एक्ट्रेस रुपाली गांगुली को दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है। धारावाहिक 'अनुपमा' लगातार टीआरपी में नंबर वन पर बना हुआ है। ऐसे में एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर कुछ भी साझा करती हैं तो वो वायरल हो जाता है। धारावाहिक 'अनुपमा' हो या 'साराभाई वर्सेज साराभाई' का मोनिशा का किरदार हो, रुपाली ने हर किरदार को निभाते हुए अपनी अलग पहचान बनाई है। घर-घर में चहेती रुपाली गांगुली सिर्फ रील लाइफ में ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी काफी बिंदास हैं। 20 सालों से टीवी की दुनिया में राज कर रहीं रुपाली गांगुली से उनके फैंस कई बार ये सवाल कर चुके हैं कि वो फिल्मों में काम क्यों नहीं करतीं। अब खुद रुपाली ने इस बात का खुलासा किया है कि वो फिल्मों की दुनिया से क्यों दूर हैं। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि वो किस हीरोइन को अपना आइडल मानती हैं। तो चलिए जानते हैं रुपाली गांगुली ने क्या कहा है।
2 of 5
रुपाली गांगुली और श्रीदेवी
- फोटो : Instagram
रुपाली गांगुली ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि वो दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी को अपनी प्रेरणा मानती हैं। कई मौकों पर उनकी तुलना श्रीदेवी से की गई है। श्रीदेवी से तुलना होने पर रुपाली कहती हैं, 'मैं बहुत गर्व महसूस करती हूं क्योंकि वह मेरे लिए एक आइडल रही हैं। उन्हें देखते हुए हम बड़े हुए हैं। मैंने उनकी सभी फिल्में 25 से 30 बार देखी हैं। मैंने उनकी 'मिस्टर इंडिया', 'चालबाज', 'चांदनी', 'लम्हे', जैसी और भी कई फिल्में सिनेमाघरों में कम से कम 8 से 10 बार देखी है। मैं श्रीदेवी को बहुत पसंद करती हूं और जब आप किसी को इतना पसंद करते हैं, तो उनके जैसा व्यवहार आप में झलकता है।'
3 of 5
रुपाली गांगुली
- फोटो : Instagram
श्रीदेवी की फिल्मों से प्रेरणा लेने के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने उनकी सभी फिल्में कई-कई बार देखी हैं इसलिए 'संजीवनी' शो के लिए मुझे उनकी फिल्म 'लाडला' से प्रेरणा मिली। 'साराभाई वर्सेज साराभाई' के लिए 'चालबाज' से प्रेरणा मिली। लेकिन 'अनुपमा' के लिए मेरे पिता अनिल गांगुली की फिल्म 'कोरा कागज' प्रेरणा रही है।'
4 of 5
रुपाली गांगुली
- फोटो : Instagram
बता दें, रुपाली गांगुली के पिता और निर्देशक अनिल गांगुली ने कई बॉलीवुड फिल्मों का निर्देशन किया है। फिल्मों में आने के बारे में रुपाली कहती हैं, 'वास्तव में जब आप अपने पिता के साथ फिल्म इंडस्ट्री को देखते हैं, तो ये पूरी तरह से अलग लगती है। वहीं जब आप काम के लिए बाहर जाते है तब ये बिल्कुल ही अलग होती है। जितना आसान लगता है उतना है नहीं, इसलिए मैंने इसके बारे में कभी नहीं सोचा।'
5 of 5
रुपाली गांगुली
- फोटो : सोशल मीडिया
रुपाली गांगुली के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने 'अनुपमा' से पहले 'साराभाई वर्सेज साराभाई', 'संजीवनी', 'कहानी घर घर की', 'परवरिश' जैसे धारावाहिकों में काम किया है। सभी में अपने किरदार के दम पर एक्ट्रेस ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।