एक एपिसोड के इतने रुपये चार्ज करते हैं अनुपमां शो के कलाकार, रुपाली की फीस सुनकर उड़ जाएंगे होश
रुपाली गांगुली
बात करें शो की मुख्य किरदार रुपाली की तो वो इसमें अनुपमा का किरदार निभा रही हैं। रुपाली एक एपिसोड के लिए करीब 60 हजार रुपये चार्ज करती हैं। बता दें कि वो शो की सबसे ज्यादा पैसा पाने वाली अभिनेत्री हैं। बाकी सभी कलाकारों की फीस रुपाली से कम है।
सुधांशु पांडे
शो में अनुपमा के पति के किरदार में नजर आने वाले वनराज यानी सुधांशु एक एपिसोड के करीब 50 हजार रुपये चार्ज करते हैं। शो में उनके किरदार को भी फैंस काफी पसंद करते हैं। रुपाली के बाद सुधांशु ही ज्यादा पैसा चार्ज करते हैं।
पारस कलनावत
शो में पारस समर वनराज शाह का किरदार निभा रहे हैं। वो एक एपिसोड के लिए करीब 35 हजार रुपये चार्ज करते हैं। कुछ समय पहले ही पारस कलनावत के पिता का निधन हुआ है। उन्होंने अपने पिता को याद करते हुए एक खास नोट भी सोशल मीडिया पर साझा किया था।
मदालसा शर्मा
इस शो में मदालसा शर्मा काव्या की भूमिका निभा रही हैं। वो वनराज और अनुपमा के रिश्ते के बीच में आ चुकी हैं। उनके अभिनय को फैंस काफी पसंद करते हैं। मदालसा एक एपिसोड के करीब 30 हजार रुपये चार्ज करती हैं।