फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रुपाली गांगुली के बाद अब सुधांशु पांडे भी हुए कोरोना संक्रमित, फैंस कर रहे जल्द ठीक होने की कामना

Sun, 04 Apr 2021 07:01 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 04 Apr 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
Anupama after Rupali Ganguly actor Sudhanshu Pandey aslo tests positive for covid 19
रुपाली गांगुली, सुधांशु पांडे - फोटो : Instagram

देश में एक बार फिर कोरोना की लहर बढ़ती दिख रही है और मनोरंजन जगत इससे काफी प्रभावित नजर आ रहा है। बॉलीवुड और टीवी जगत के कई मशहूर सितारे कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। प्रचलित टीवी शो अनुपमां की अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने कुछ समय पहले ही कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी वहीं अब उनके को-स्टार सुधांशु पांडे के भी कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आ रही है।

Trending Videos
Anupama after Rupali Ganguly actor Sudhanshu Pandey aslo tests positive for covid 19
सुधांशु पांडे, रुपाली गांगुली - फोटो : Instagram

हाल ही में सुधांशु ने फैन द्वारा बनाया एक पोस्ट साझा किया जिसमें वो अपनी को-स्टार रुपाली गांगुली के साथ नजर आ रहे हैं। उनके पोस्ट पर फैंस ने लिखा कि, 'आप दोनों जल्द ठीक हो जाएं'। इसके साथ सुधांशु पांडे ने अपने चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया है। सुधांशु ने आधिकारिक तौर पर तो इसकी घोषणा नहीं की लेकिन उनके पोस्ट से पता चल रहा है कि वो भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

Anupama after Rupali Ganguly actor Sudhanshu Pandey aslo tests positive for covid 19
अनुपमां - फोटो : File Photo

बता दें कि कुछ समय पहले ही शो के प्रोड्सूर राजन शाही ने भी खुद के कोरोना संक्रमित होने की खबर साझा की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट साझा कर लिखा था, 'मैं कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं। मुझमें कोरोना के लक्षण भी दिख रहे थे और अब मेरा रिजल्ट भी पॉजिटिव आ गया है। मैंने अपने आप को होम क्वारंटीन कर लिया है। आप सभी लोगों से प्रार्थना है कि आप अपना और घर-परिवार के लोगों का ख्याल रखें और सोशल डिस्टेंस मेंटेन रखें'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupama after Rupali Ganguly actor Sudhanshu Pandey aslo tests positive for covid 19
रुपाली गांगुली, आशीष मेहरोत्रा - फोटो : instagram/kedaraashish

इससे पहले शो की मुख्य अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने भी कोरोना पॉजिटिव होने की खबर अपने फैंस से साझा की थी। रुपाली इन दिनों सीरियल अनुपमां में व्यस्त हैं। शो में उनके बड़े बेटे का किरदार निभा रहे आशीष मेहरोत्रा का कोरोना टेस्ट भी पॉजिटव आया है। आशीष कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित हुए थे जिसके बाद उन्होंने अपनी टीम को इसकी जानकारी दी थी। दो अप्रैल की सुबह रुपाली की रिपोर्ट आई जिसमें वह कोरोना वायरस संक्रमित पाई गईं।

विज्ञापन
Anupama after Rupali Ganguly actor Sudhanshu Pandey aslo tests positive for covid 19
रणबीर कपूर, कार्तिक आर्यन, आमिर खान - फोटो : Instagraam

कोरोना का मामला बॉलीवुड और टीवी सितारों में काफी फैलता दिख रहा है। अभी हाल ही में अक्षय कुमार और गोविंदा के भी कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई है। इससे पहले आलिया भट्ट और फातिमा सना शेख, आमिर खान, कार्तिक आर्यन ने भी सोशल मीडिया पर अपने कोरोना पॉजिटिव होने की खबर साझा की थी। अपने सितारों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सुनकर फैंस की चिंता बढ़ रही हैं और वो लगातार उनके ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed